टीआरपी डेस्क। Big Blow to Naxalites : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान एक और बड़ी सफलता मिली है। जिले के सुदूर और घने जंगलों से घिरे अबूझमाड़ इलाके में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों द्वारा छुपाए गए हथियारों का जखीरा बरामद किया है, जिसमें ढेरों हथियार और विस्फोटक सामग्री शामिल हैं।

सुरक्षाबलों को यह कामयाबी 29 सितंबर को धनोरा थाना क्षेत्र में चलाए गए एंटी नक्सल ऑपरेशन के तहत हाथ आई। मोहनार-तोयापारा मुख्य मार्ग के पास सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को बंदूक, प्रेशर बम, IED बनाने की सामग्री सहित अन्य विस्फोटक उपकरण मिले।

सर्चिंग के दौरान IED की मौजूदगी की आशंका के मद्देनजर बम डिटेक्शन स्क्वॉड (BDS) ने इलाके की घेराबंदी कर पूरी तरह खंगाला। शुरुआती जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि नेलनार एरिया कमेटी के नक्सली इस क्षेत्र में सक्रिय थे और इसी संगठन से यह डंप जुड़ा हो सकता है।

See also  छत्तीसगढ़ जनजाति सलाहकार परिषद के सचिवालय गठन को राज्यपाल अनुसुइया उईके ने दी स्वीकृति, अदिवासियों के उत्थान के लिए होगा काम

Big Blow to Naxalites : इस सफल कार्रवाई को जिला बल, ITBP 29वीं वाहिनी की ‘ई’ समवाय और धनोरा थाना में तैनात जवानों ने मिलकर अंजाम दिया। सुरक्षाबलों का मानना है कि यह डंप किसी बड़ी नक्सली साजिश का हिस्सा हो सकता था, जिसे समय रहते नाकाम कर दिया गया है। आगे की जांच और इलाके में सर्च अभियान जारी है। नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की यह कार्रवाई एक बड़ी सफलता मानी जा रही है, जिससे भविष्य में संभावित हमलों को रोका जा सका है।