टीआरपी डेस्क। Actors Death : कोटा में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित दीप श्री अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर B-403 में अचानक भीषण आग लग गई, जिसमें टीवी एक्टर वीर शर्मा (10) और उनके बड़े भाई शौर्य शर्मा (15) की दम घुटने से मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक घटना के समय दोनों बच्चे कमरे में सो रहे थे। आग इतनी तेजी से फैली कि उन्हें बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। दम घुटने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों द्वारा सूचना देने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश की, दमकलकर्मियों ने फ्लैट का दरवाजा तोड़कर दोनों बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे के कारणों की जांच जारी

अब तक आग लगने के सटीक कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है जो घटनास्थल की बारीकी से जांच कर रहे हैं।

See also  Breaking: मुख्य चुनाव आयुक्त Gyanesh Kumar के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव खारिज

क्षेत्र में शोक की लहर

Actors Death : वीर शर्मा बतौर बाल कलाकार कई टीवी धारावाहिकों में अभिनय कर चुके थे। उनकी अचानक हुई मौत ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि टीवी इंडस्ट्री और पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। स्थानीय निवासी और परिचितों में शोक की लहर व्याप्त है।