टीआरपी। surgery saved his life : तंबाकू के कई वर्षों का सेवन करने से एक मरीज के मुंह में कैंसर हो गया था, उम्र अधिक होने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता घट गई थी। ऐसी जटिल स्थिति में इलाज करना मुश्किल हो जाता है। विपरीत स्थिति होने के बावजूद, सिम्स के दंत चिकित्सा विभाग के चिकित्सकों ने सर्जरी की और मरीज की जान बचाने में सफल हुए है।

अंतिम स्टेज में था कैंसर

बिलासपुर निवासी 61 वर्षीय लक्ष्मण सिम्स बिलासपुर के दंत चिकित्सा विभाग में इलाज के लिए पहुंचा। मरीज का कैंसर इतना बढ़ गया था, कि गले में उपस्थित लिंफ नोड में सूजन काफी बड़ा हो गया था। जांच में पाया गया की कैंसर की अंतिम स्टेज से ग्रसित होने की पुष्टि हो गई। दंत चिकित्सा विभाग के चिकित्सकों ने सर्जरी का निर्णय लिया, इलाज के लिए आवश्यक खून जांच एक्स-रे और सिटी स्केन कराकर सुनियोजित तरीके से 7-8 घंटे की जटिल सर्जरी कर पूरा किया गया। इस सर्जरी को तीन भागों में किया गया। इसमें कैंसर के साथ संक्रमित जबड़े के हिस्से को निकाला गया। कैंसर जो गर्दन में फैल गया था, उसको निकाला गया और अंत में कैंसर को निकालने के बाद खाली जगह पर छाती से मांस जिसे पीएमएमसी फ्लैप कहते हैं, का टुकड़ा निकालकर लगाकर सर्जरी पूरी की गई।

See also  अमेरिका से आई बुरी खबर: 6 दिनों से लापता भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया का शव झील से बरामद; परिवार में पसरा मातम, दूतावास ने बढ़ाया मदद का हाथ

इन डाक्टरों की टीम ने किया सहयोग

सर्जरी को डॉ. भूपेन्द्र कश्यप के मार्गदर्शन में किया गया। सर्जरी करने वाली टीम में डॉ. संदीप प्रकाश (ओरल एवं मैक्जिलोफेसियल सर्जन) विभागाध्यक्ष, डॉ. जण्डेल सिंह ठाकुर, डॉ. केतकी किनिकर, डॉ. हेमलता राजमणी, डॉ. प्रकाश खरे, डॉ. सोनल पटेल, के अलावा निश्चेतना विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मधुमिता मूर्ति, रेडियोडायग्नोसिस की विभागाध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह का सहयोग रहा। छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान सिम्स के डीन डॉ. रमणेश मूर्ति एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लखन सिंह ने जटिल ऑपरेशन कर मरीज की जान बचाने वाले स्टॉफ को बधाई दी।