टीआरपी डेस्क। दिवाली से पहले घर जाने की तैयारी कर रहे लाखों यात्रियों को गुरुवार सुबह बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे की टिकटिंग वेबसाइट और मोबाइल ऐप अचानक डाउन हो गई, जिससे टिकट बुकिंग और कैंसिलेशन दोनों ही ठप हो गए। यह समस्या 17 अक्टूबर की सुबह तत्काल बुकिंग शुरू होने से ठीक पहले शुरू हुई।

IRCTC ने जारी किया नोटिफिकेशन


आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जारी संदेश में कहा गया है कि अगले एक घंटे तक सभी साइटों पर बुकिंग और कैंसिलेशन सेवाएं अस्थायी रूप से उपलब्ध नहीं होंगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे कैंसिलेशन या टीडीआर फाइल करने के लिए 08044647999 और 08035734999 पर संपर्क करें या [email protected] पर ईमेल करें।

तत्काल टिकट बुकिंग के समय बंद हुई वेबसाइट


आमतौर पर एसी क्लास के लिए तत्काल टिकट बुकिंग सुबह 10 बजे और स्लीपर क्लास के लिए 11 बजे शुरू होती है। लेकिन गुरुवार को वेबसाइट लगभग 10:40 बजे के आसपास डाउन हो गई। इस वजह से लाखों यात्रियों को तत्काल टिकट बुक करने में दिक्कतें आईं। सोशल मीडिया पर यात्रियों ने शिकायत की कि वेबसाइट और ऐप दोनों ही लॉगिन नहीं हो रहे थे।

See also  ISRO Launch PSLV-C52 की लॉन्चिंग सफल, EOS-04 के साथ दो उपग्रह लेकर अंतरिक्ष की ओर भरी उड़ान

आईआरसीटीसी के शेयर में मामूली गिरावट


आईआरसीटीसी की वेबसाइट बंद होने के समय कंपनी के शेयरों में हल्की गिरावट दर्ज की गई। सुबह 11:10 बजे तक बीएसई पर इसका शेयर 0.28 फीसदी गिरकर 717.05 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। हालांकि, पिछले एक सप्ताह में इसमें 0.34 प्रतिशत की बढ़त और दो सप्ताह में 1.44 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला है।
पिछले छह महीनों में आईआरसीटीसी के शेयर में 6.74 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि एक वर्ष में यह लगभग 17.69 फीसदी टूटा है। कंपनी का वर्तमान मार्केट कैप लगभग 57,400 करोड़ रुपये है रेलवे अधिकारियों का कहना है कि वेबसाइट की तकनीकी समस्या को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी।