टीआरपी। Choti Diwali, Today Horoscope : हिंदू पंचांग के कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर नरक चतुर्दशी यानी रूप चौदस पर्व 19 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा। इसे छोटी दिवाली भी कहा जाता है। इस दिन गुरु, कर्क राशि में गोचर कर रहा है। दोपहर 12.57 बजे गुरु का राशि परिवर्तन हो रहा है। इसका प्रभाव मिथुन, कन्या और मकर राशि वालों पर विशेष रूप से पड़ेगा। इन तीनों राशियों पर गुरु की कृपा रहेगी। अन्य राशि के जातकों पर भी प्रभाव पड़ेगा। आइए, जानते हैं किस राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

इन राशि पर विशेष कृपा

मिथुन राशि

विवाह में आ रही रूकावट दूर होगी। नौकरीपेशा वर्ग को नई जिम्मेदारी मिलने पदोन्नति का योग है। व्यापारी वर्ग के लिए भी खास लाभदायी है। नए व्यवसाय में निवेश करने से प्रगति होगी। परिवार में सुख, शांति का माहौल रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे।

कन्या राशि

मान, सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति होगी। नई नौकरी के लिए अच्छा अवसर है। जीवनसाथी के साथ चल रहा मतभेद दूर होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए किया जा रहा प्रयास सार्थक होगा।

See also  Sharadiya Navratri 7th Day 2024 : माँ कालरात्रि की पूजा से दूर होती है नकारात्मक शक्तियां, जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

मकर राशि

कार्यक्षेत्र में पदोन्नति होगी। वेतन वृद्धि होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा और आर्थिक परेशानी से राहत मिलेगी। कला, संस्कृति के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को सफलता मिलेगी। समाज मंें मान सम्मान बढेगा। रूका हुआ धन मिलने का योग है।

अन्य राशि पर गुरु का प्रभाव

मेष राशि

कार्य की अधिकता से थकान महसूस होगी। कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशि

प्रगति के लिए किए जा रहे प्रयासों में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ होने से मानसिक शांति मिलेगी। यात्रा पर जाने का योग है। कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

कर्क राशि

उधार में दिया गया धन वापस लेने में परेशानी होगी, इससे मन में तनाव रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध सुधरेंगे। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि

दूसरों से प्रभावित होंगे। इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में अपना कार्य लगन, ईमानदारी से निपटाएं। समय बर्बाद न करें।

See also  फेसबुक पर एक्ट्रेस की फोटो लगाकर विवादित पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार

तुला राशि

मेहनत से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी। धैर्य से कार्य करें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में कार्यो को लेकर प्रशंसा होने पर आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। विवादों से बचने का प्रयास करें। जीवनसाथी से सलाह लेकर कार्य करें।

वृश्चिक राशि

अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय में आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

धनु राशि

बाहर जाने का संयोग बन रहा है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। खर्च पर नियंत्रण करें, अन्यथा जमा राशि भी खर्च हो जाएगी। परिवार के साथ समय व्यतीत करने से मन में शांति का अनुभव होगा।

कुंभ राशि

मन के अनुरूप कार्य होने पर प्रसन्नता होगी। कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलने से कार्य करने में आनंद आएगा। सहयोगियों का साथ मिलेगा। समय अच्छा होने से हर कार्य में सफलता मिलेगी। पहले की अपेक्षा आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जीवनसाथी से सलाह लेकर ही कार्य करें।

See also  गांधी जयंती पर कांग्रेसियों का भाजपा से सवाल, गोडसे मुर्दाबाद बोलने का चैलेंज, सोशल मीडिया में कांग्रेसी पूछ रहे सवाल

मीन राशि

व्यवसाय में प्रगति होने से आर्थिक रूप से सक्षम होंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। यात्रा पर जाने का योग है। वि़द्यार्थियों के लिए करियर बनाने का बेहतर समय है।