टीआरपी डेस्क। 19 अक्टूबर को छोटी दिवाली या नरक चतुर्दशी का त्योहार मनाया जा रहा है, जबकि 20 अक्टूबर को मुख्य दिवाली का पर्व है। दिवाली की रात विशेष पूजा, दीपक जलाना, स्वच्छता बनाए रखना और कुबेर और गणेश की पूजा करना शुभ माना जाता है। इस दौरान सोने-चांदी या नए बर्तनों की खरीदारी भी लाभदायक होती है।

हिंदू धर्म में नारियल को शुभ और पवित्र फल माना गया है। मान्यता है कि, छोटी दिवाली की पूर्व संध्या पर नारियल से किए गए उपाय घर में धन-संपत्ति और समृद्धि लाते हैं।

नारियल से विशेष उपाय

छोटी दिवाली की रात हवन में उपयोग होने वाला अखंड नारियल घर लाएं। इस नारियल को दिवाली की सुबह ब्रह्म मुहूर्त में नजदीकी नदी या तालाब में स्नान कराएं।

दिवाली की रात पूजा के दौरान इस नारियल को अपने पूजा स्थल पर स्थापित करें। पूजन से पहले नारियल को साफ जल से शुद्ध करें और लाल या पीले कपड़े में बांधें। पूजा शुरू करने से पहले नारियल पर कुंकुम या रोली से तिलक लगाएं। दीपक जलाकर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की स्तुति करें।

See also  डोंगरगढ़ में आकार ले रहा भव्य 'श्रीयंत्र': माँ बम्लेश्वरी मंदिर में 48 करोड़ की 'प्रसाद' योजना से बदला पर्यटन का स्वरूप

इसके बाद महामंत्र “ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं महालक्ष्म्यै नमः” का कम से कम 108 बार जप करें और इस दौरान मां लक्ष्मी का ध्यान करें। पूजन के पश्चात नारियल को 24 घंटे तक पूजा स्थल पर ही रखें। अगले दिन प्रातःकाल शुभ मुहूर्त में इसे तिजोरी, कैश बॉक्स या धन रखने के स्थान पर स्थापित करें।

इस उपाय से मान्यता है कि मां लक्ष्मी की कृपा स्थायी रूप से घर में वास करती है। यह न केवल धन-संपत्ति में वृद्धि करता है, बल्कि घर में शांति, सौभाग्य और आर्थिक उन्नति के अवसर भी लाता है।