टीआरपी डेस्क। Facebook, Instagram और WhatsApp की पैरेंट कंपनी Meta ने अपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) यूनिट से 600 कर्मचारियों को निकालने का फैसला किया  है। कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि इस छंटनी का उद्देश्य लेयर्स को कम करना और काम की गति बढ़ाना है।

कंपनी ने यह जानकारी एक मेमो के जरिए साझा की है, जो चीफ AI ऑफिसर अलेक्जेंडर वांग की ओर से जारी किया गया। अलेक्जेंडर वांग को इस साल जुलाई में हायर किया गया था, जब Meta ने Scale AI में 14.3 अरब डॉलर का निवेश किया था।

छंटनी का असर

छंटनी का प्रभाव Meta की AI इंफ्रास्ट्रक्चर यूनिट, फंडामेंटल AI रिसर्च यूनिट और अन्य प्रोडक्ट संबंधित पदों पर पड़ेगा। हालांकि, TBD Labs के कर्मचारियों पर इसका असर नहीं होगा। यह टीम कंपनी के टॉप टियर AI कर्मचारियों से भरी हुई है, जिन्हें इस साल हायर किया गया था।

क्यों हो रही है छंटनी

Meta की AI यूनिट में हाल के महीनों में कर्मचारियों की संख्या काफी बढ़ गई थी। अलग-अलग टीमों में बड़ी संख्या में नियुक्तियों के कारण यूनिट का आकार बड़ा हो गया। विशेष रूप से सुपर इंटेलिजेंस लैब के लिए हायरिंग के बाद यह यूनिट और भी बड़ी बन गई थी।

See also  दंतेवाड़ा उपचुनाव- 253 डाक मतपत्रों की गणना आरंभ, शुरूआत में कांग्रेस को बढ़त

Meta ने AI को लेकर अपनी रणनीति में तेजी से बदलाव शुरू किया है। कंपनी यह कदम OpenAI और Google जैसी प्रतिस्पर्धी कंपनियों को टक्कर देने के लिए उठा रही है। इसके लिए कंपनी अरबों डॉलर इंफ्रास्ट्रक्चर और हायरिंग पर खर्च कर रही है।