रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस समारोह में भाग लेने के लिए रायपुर पहुंचे। नवा रायपुर स्थित सत्य साईं हॉस्पिटल में उन्होंने 2500 बच्चों से संवाद किया। ये सभी बच्चे वे हैं जिनकी हार्ट सर्जरी इसी अस्पताल में की गई थी। इस दौरान प्रधानमंत्री ने एक बच्चे को स्नेहपूर्वक गले लगाया।

प्रधानमंत्री ने इसके बाद ब्रह्माकुमारी संस्थान के ‘शांति शिखर’ ध्यान केंद्र का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि हमारे यहां कहा जाता है। आचरण ही सबसे बड़ा धर्म, तप और ज्ञान है। आचरण से बहुत कुछ सिद्ध किया जा सकता है।

इसके पश्चात प्रधानमंत्री मोदी नए विधानसभा भवन और डिजिटल जनजातीय संग्रहालय का भी उद्घाटन करेंगे। रायपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोनों उपमुख्यमंत्रियों सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर पद्म विभूषण तीजन बाई और पद्म भूषण लेखक विनोद कुमार शुक्ल से भी भेंट कर उनका हालचाल जाना।

See also  छत्तीसगढ़ में ग्रामीण बैंक के कैशियर को गोली मारने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार, जेल में बैठकर बनाया लूट का प्लान