टीआरपी डेस्क। JEE Mains Rule Change : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने JEE मेन्स 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। सेशन-1 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 27 नवंबर तक होंगे। इस बार आवेदन और परीक्षा प्रक्रिया में कई बदलाव किए गए हैं। जिसके मुताबिक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में ऑन-स्क्रीन कैलकुलेटर चलाने की अनुमति होगी। इससे जोड़, घटाव, गुणा, भाग, प्रतिशत और स्क्वेयर रूट जैसे कैलकुलेशन किए जा सकेंगे। इसका उद्देश्य छात्रों का समय बचाना और सटीकता बढ़ाना है।

अब आवेदन के साथ लाइव फोटो देनी होगी। जो पहले नहीं दी जाती थी। आधार लिंकिंग भी पहले नहीं की जाती थी लेकिन अब यह प्रक्रिया भी पूरी करनी होगी। UDID वेरिफिकेशन पहले नहीं थी। अब PWD उम्मीदवारों का ऑटो वेरिफिकेशन UDID पोर्टल से होगा। आईडेंटिटी प्रूफ यदि आधार या डिजिलॉकर से वेरिफाई नहीं किया है तो अपलोड करना होगा।

इसके अलावा, अब 10 से 200 KB की फोटो, 10 से 100 KB का सिग्नेचर और 50 से 300 KB का कक्षा 10वीं की अंकसूची की फोटो अपलोड करनी होगी। पहले JEE स्कोर केवल BE/B.Tech एडमिशन के लिए मान्य था। अब इसका उपयोग इंटीग्रेटेड MSc, M. Tech , BDSE, B. Pharma जैसे विषयों में भी किया जा सकेगा। यानी एक ही परीक्षा से अब कई विषयों में एडमिशन का मौका मिलेगा।

See also  रिश्तेदार के घर से लौट रही युवती को बीच रास्ते में रोककर दो युवकों ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

स्क्रीन मैग्निफायर और एक्सेसिबिलिटी मोड

इस बार परीक्षा स्क्रीन पर स्क्रीन मैग्निफायर और एक्सेसिबिलिटी फीचर्स भी जोड़े गए हैं।

  • स्क्रीन मैग्निफायर : किसी हिस्से को बड़ा कर देखने की सुविधा।
  • डार्क/लाइट मोड : परीक्षार्थी अपनी सुविधा के अनुसार स्क्रीन थीम बदल सकेंगे।
  • फॉन्ट साइज बदलना : टेक्स्ट बड़ा या छोटा किया जा सकेगा।
  • कर्सर ट्रेल : कर्सर के साथ विजुअल ट्रेल की अनुमति दी गई है ताकि फोकस आसान हो।