टीआरपी डेस्क। यदि आप ऐप्पल की हालिया हॉलिडे सेल में आईफोन खरीदने से चूक गए हैं, तो अब जियोमार्ट एक आकर्षक ऑफर लेकर आया है। लॉन्च के समय 89,900 रुपये कीमत वाला iPhone 16 Plus अब जियोमार्ट पर 65,990 रुपये में उपलब्ध है। यानी रिटेल प्राइस से 23,910 रुपये सस्ता।

ग्राहक एक्सचेंज बोनस और बैंक ऑफर का लाभ उठाकर इस फोन को 64,990 रुपये तक की प्रभावी कीमत पर खरीद सकते हैं। जियोमार्ट की वेबसाइट के अनुसार, iPhone 16 Plus का 128GB वेरिएंट 65,990 रुपये में सूचीबद्ध है। वहीं, एसबीआई के प्लेटिनम क्रेडिट कार्ड से ईएमआई ट्रांजैक्शन पर 5 प्रतिशत (1000 रुपये तक) कैशबैक मिलेगा। पुराने स्मार्टफोन के बदले अतिरिक्त छूट का भी विकल्प है।

गौरतलब है कि ऐप्पल ने iPhone 17 लॉन्च के बाद iPhone 16 की कीमत में कुछ कमी की थी, लेकिन जियोमार्ट ने इससे भी बड़ी कटौती की है। फिलहाल ऐप्पल के आधिकारिक स्टोर पर यह मॉडल 79,990 रुपये में उपलब्ध है।

See also  Alto 800 का नया अवतार! Celerio के भी नए मॉडल को बाजार में पेश करेगी Maruti

iPhone 16 Plus की प्रमुख विशेषताएं

iPhone 16 Plus में 6.7 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दी गई है, जो सेरामिक शील्ड ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आती है। इसमें ऐप्पल का A18 चिपसेट दिया गया है, जिसे iOS 18 में शामिल Apple Intelligence (AI) फीचर्स को संभालने के लिए डिजाइन किया गया है। इस चिप में मशीन लर्निंग कार्यों के लिए 16-कोर न्यूरल इंजन शामिल है।

फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। कैमरा में OIS और 2x ऑप्टिकल-क्वालिटी टेलिफोटो ज़ूम फीचर दिया गया है। नया Camera Control बटन ज़ूम और फोटो कैप्चर फंक्शन को जल्दी एक्सेस करने की सुविधा देता है।

यह डिवाइस 27 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक सपोर्ट करती है। फोन IP68 रेटिंग के साथ वाटर और डस्ट रेजिस्टेंट है और ऐल्युमिनियम फ्रेम में आता है। यह ब्लैक, व्हाइट, पिंक, टील और अल्ट्रामरीन रंगों में उपलब्ध है। स्टोरेज विकल्प 128GB से 512GB तक हैं।

See also  पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव को अस्पताल से मिली छुट्टी, दो दिन पहले पड़ा था दिल का दौरा