टीआरपी। Food can be tested at home : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित रजत जयंती समारोह में फूड सेफ्टी व्हील की व्यवस्था की गई है। किसी भी खाद्य पदार्थ में संदेह होने पर तत्काल जांच करवाई जा सकती है। साथ ही मेले में आने वाले लोगों को सिखाया जा रहा है कि अपने घर पर ही किस तरह खाद्य पदार्थों की जांच आसानी से की जा सकती है।

फूड सेफ्टी व्हील में आधुनिक जांच मशीन के साथ 15 से 20 मिनट में जांच कर रिपोर्ट दी जा रही है। विशेषज्ञों द्वारा खाद्य पदार्थों के मिलावटी होने की जांच के सरल तरीके भी बताए जा रहे हैं।

विशेषज्ञों द्वारा दूध व दूध से बने खाद्य पदार्थ, खाने के तेल, चाय पत्ती, शक्कर, सूजी, रवा, पिसे हुए मसाले आदि की जांच सरल तरीके से घर पर ही करने के तरीके सिखाए जा रहे हैं।।इससे लोगों को अपने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच करने में मदद मिलेगी और इससे खाद्य पदार्थों के अपमिश्रण से स्वास्थ्य की रक्षा की जा सकती है।

See also  जहरीली शराब कांड : नौ दोषियों को मिली फांसी की सजा और चार महिलाओं को आजीवन कारावास, जानिए पूरा मामला