टीआरपी। Today Horoscope : 11 नवंबर को देव गुरु बृहस्पति कर्क राशि में वक्री होंगे यानी उल्टी चाल चलेंगे। आइये जानते हैं किस राशि वालों के लिए गुरु का वक्री होना लाभदायी रहेगा और किस राशि वालों को परेशानियों से जूझना पड़ेगा।
मेष राशि
कार्यक्षेत्र में व्यस्त रहेंगे। हालांकि कार्य को लेकर तनाव रहेगा। समझदारी से काम लेते हुए समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें और व्यर्थ के वादविवाद में न उलझें। सोचसमझकर खर्च करें। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें।
वृषभ राशि
जिस क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं, उसमें सफलता मिलने का योग है। काफी दिनों से रूके हुए कार्य पूरे होंगे और उधार में दिया पैसा वापस मिलेगा। परिवार में कोई आयोजन होने से खुशी का माहौल रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। खर्च पर नियंत्रण रखना होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी।
मिथुन राशि
अपने आपको शांत रखने का प्रयास करें। किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बनने पर समझदारी से काम लें और समस्या का निवारण करें। हालांकि कुछ मामलों में उलझन रहेगी। किसी पर भी जरूरत से ज्यादा भरोसा करना नुकसानदायी होगा। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव होने से शारीरिक परेशानी पैदा होगी। पारिवारिक सदस्यों के बीच मनमुटाव होने पर परिवार में तनाव का माहौल रहेगा।
कर्क राशि
किसी भी कार्य की सफलता के लिए मेहनत करनी होगी। लापरवाही से कार्य न करें। यदि कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए शुभ समय है। परिवार में शांति, प्यार का माहौल रहेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होने से मन में प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा।
सिंह राशि
नौकरी अथवा व्यवसाय में कार्य का बोझ रहेगा। लगन से कार्य करने से सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में कार्यों की प्रशंसा होगी। परिवार के किसी सदस्य के कारण तनाव की स्थिति बनेगी। रूका पैस वापस मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। स्वयं के लिए समय निकालें और अपने शौक पूरा करें, इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा।
कन्या राशि
आमदनी के नए स्त्रोत बनेंगे। काफी दिनों से रूका हुआ कार्य पूरा होगा। कार्यक्षेत्र में प्रशंसा होगी। पारिवारिक जीवन मधुर होगा। जीवनसाथी के साथ अनबन खत्म करने का प्रयास करें। इससे परिवार में खुशहाली छाएगी।
तुला राशि
भाग्य का साथ मिलने से कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। रूका कार्य फिर से शुरू होगा। नौकरी हो या व्यवसाय, दोनों में आर्थिक लाभ का योग है। स्वास्थ्य की ओर ध्यान देना होगा।
वृश्चिक राशि
मेहनत करने से सफलता मिलेगी। पुराना कार्य सफल होगा। परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य की ओर ध्यान देना होगा। खानपान पर ध्यान दें अन्यथा बीमारी से परेशान रहेंगे। पुराने मित्र से मुलाकात होने की खुशी होगी।
धनु राशि-
आत्मविश्वास से सफलता मिलेगी। कोई भी कार्य शुरू होने का सही समय है। कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी। आर्थिक लाभ की संभावना है। स्वयं को शांत रखने का प्रयास करें।
मकर राशि
किसी पुराने मामले को लेकर मन में तनाव रहेगा। जल्बाजी में कोई भी फैसला न लें। मन की शांति के लिए संगीत सुनें और आत्मविश्वास बढ़ाने ध्यान करें। खर्च पर नियंत्रण रखें। परिवार में प्यार और सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में परेशानी होगी।
कुंभ राशि
आर्थिक लाभ का योग है। व्यवसाय में लाभ होगा और कामकाज में सुधार आएगा। परिवार के सदस्यों के बीच अच्छा समय गुजरेगा। पूर्व के संबंधों से आर्थिक लाभ होगा। यात्रा का योग बन रहा है, लेकिन जल्दबाज़ी न करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मीन राशि
भाग्य का साथ मिलेगा। सोचे गए कार्य पूरे होंगे। आर्थिक लाभ का योग है। नौकरी हो या व्यवसाय, धन लाभ होगा। पारिवारिक सदस्यों के बीच आपसी प्यार बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छे संबंध होंगे। आत्मविश्वास बढ़ने से कार्य सफल होगा।



