टीआरपी डेस्क। Pakistan Bomb Blast : पाकिस्तान धमाके से दहल गया है। आज पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बड़ा धमाका हुआ है। इस घटना में 12 लोगों की मौत हो गई और 21 लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि यह धमाका इस्लामाबाद में अदालत के ठीक सामने हुआ।

एक रिपोर्ट के अनुसार, यह एक आत्मघाती हमला था। बताया जा रहा है कि इस्लामाबाद में कोर्ट के बाहर खड़ी कार में अचानक ब्लास्ट हो गया। इस घटना में 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 21 लोग घायल हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

See also  ISSF Junior Shooting World Championship: रिदम और विजयवीर ने भारत को दिलाया 10वां गोल्ड, भारत को इस प्रतियोगिता में अब तक 23 पदक हुआ हासिल