टीआरपी डेस्क। Rebellion in Lalu’s family : बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की ऐतिहासिक जीत और महागठबंधन की करारी हार के बाद लालू प्रसाद यादव के परिवार में बड़ा बवाल खड़ा हो गया है। RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने खुली बगावत करते हुए न केवल राजनीति छोड़ने की घोषणा की, बल्कि परिवार से नाता तोड़ने का भी ऐलान कर दिया है।

रोहिणी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “मैं राजनीति छोड़ रही हूं और अपने परिवार से नाता तोड़ रही हूं, संजय यादव और रमीज ने मुझसे यही करने को कहा था और मैं सारा दोष अपने ऊपर ले रही हूं।”

संजय यादव पर सीधे आरोप

तेजस्वी यादव के सबसे भरोसेमंद और रणनीतिक सलाहकार माने जाने वाले संजय यादव पर रोहिणी का यह अब तक का सबसे बड़ा हमला है। रोहिणी चुनाव से पहले भी संजय यादव की बढ़ती दखलअंदाजी से नाराज थीं लेकिन अब उन्होंने सार्वजनिक रूप से उन पर सीधा निशाना साधा है।

See also  Sonam Wangchuk Released: लद्दाख एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की रिहाई, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला

कुछ दिन पहले रोहिणी ने एक फेसबुक पोस्ट में तेजस्वी की ‘बिहार अधिकार यात्रा’ की तस्वीर साझा की थी, जिसमें संजय यादव तेजस्वी की सीट पर बैठे नजर आए। पोस्ट पर तीखी टिप्पणी करते हुए रोहिणी ने लिखा था “पार्टी में गलत लोगों को अत्यधिक ताकत दी जा रही है।”

रोहिणी ने परिवार और पार्टी को किया अनफॉलो

सोशल मीडिया पर रोहिणी ने पार्टी के लगभग सभी नेताओं और परिवार के सदस्यों को अनफॉलो कर दिया था। इसके बाद उन्होंने विरोधियों को चुनौती देते हुए कहा था कि यदि कोई यह साबित कर दे कि उन्होंने कभी कोई पद या लाभ मांगा है, तो वे हमेशा के लिए सार्वजनिक जीवन से खुद को अलग कर लेंगी। उन्होंने यह भी कहा था कि अपने पिता को किडनी दान करने की घटना को झूठा बताने वाले बेहद नीच मानसिकता के लोग हैं।

तेजप्रताप भी हुए हमलावर

लालू यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल (JJD) प्रमुख तेजप्रताप यादव ने भी चुनावी नतीजों पर महागठबंधन को कटघरे में खड़ा किया। तेजप्रताप ने कहा “जयचंदों ने RJD को भीतर से खोखला कर दिया। इसी कारण तेजस्वी ‘फेलस्वी’ साबित हुए। यह हार असल में जयचंदों की हार है।”

See also  सीजी ब्रेकिंग: पति का एक्सीडेंट हो गया का झांसा लेकर महिला से गैंग रेप, पहचान छिपाने गला घोंटकर मार डाला, 3 गिरफ्तार

अपनी बहन रोहिणी के निर्णय को लेकर तेजप्रताप ने कहा “अपनी जगह पर वह बिलकुल सही है वे जो भी कर रहीं हैं सही कर रहीं हैं। एक मां, एक बहन और एक बेटी होने के नाते उन्होंने जो भी किया है उसके लिए उनका नाम सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा और जो भी हमारी बहन का अपमान करेगा उसके लिए श्री कृष्ण का सुदर्शन चक्र चलेगा।”

चुनाव परिणाम बना विवाद की जड़

Rebellion in Lalu’s family : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में NDA ने 243 में से 202 सीटें जीतकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की, जबकि महागठबंधन सिर्फ 35 सीटों पर सिमट गई। RJD के भीतर इस हार के बाद उथल-पुथल मची हुई है और अब रोहिणी के बयान ने परिवार में दरार को उजागर कर दिया है।