टीआरपी डेस्क। Effect of Vastu Defects : हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर में हमेशा सुख, शांति, समृद्धि और धन की बरकत बनी रहे। लेकिन कई बार मेहनत करने, ईमानदारी से काम करने और भगवान से प्रार्थना करने के बावजूद भी घर में धन की कमी, तनाव, बाधाएं और बेचैनी महसूस होती है। सब कुछ ठीक होते हुए भी बरकत नहीं टिकती, तो इसका कारण वास्तु दोष हो सकता है।

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर की दिशा, संरचना और उसमें रखी वस्तुएं हमारे जीवन की ऊर्जा को प्रभावित करती हैं। आइए जानें वे कारण जिनसे घर में धन की कमी बनी रहती है और किन उपायों से लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त हो सकती है।

इन वजहों से होता है घर का वास्तु खराब

  • दीवारों में सीलन, बरकत का दुश्मन

घर की दीवारों में यदि सीलन या गीलापन है, तो यह मां लक्ष्मी को पसंद नहीं होता। नमी घर में नकारात्मक ऊर्जा लाती है। मन अशांत रहता है और धन नहीं टिकता।

  • छत में गंदगी या कबाड़
See also  मंत्री कवासी लखमा का फिर विवादित बयान...विपक्ष को मौका सरकार को दिया चौका...बोले- बस्तर के आदिवासी शराब पीकर खुश...शुरू करेंगे भैंसे की बलि प्रथा

घर की छत पर गंदगी या कबाड़ रुकावट और नकारात्मक ऊर्जा का कारण बनता है। छत पर कूड़ा-कचरा, सूखे पत्ते, टूटे सामान पड़े रहने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश बढ़ता है, जिससे बरकत रुकती है।

  • कांटेदार पौधों की उपस्थिति

वास्तु शास्त्र कहता है कि घर के अंदर कांटेदार पौधे (जैसे कैक्टस) न रखें। ऐसे पौधे तनाव, झगड़े और दरिद्रता को बढ़ावा देते हैं।

  • झाड़ू का गलत रख-रखाव

हिंदू धर्म में झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। इसे पूजा घर या तिजोरी के पास रखने से नकारात्मक असर पड़ता है।

कैसे करें सुधार ?

  • दीवारों की मरम्मत कराएं। साफ-सुथरा पेंट करवाएं। घर को हमेशा सूखा, हवादार और सुगंधित रखें। जहां नमी रहती है, वहां लक्ष्मी जी का वास नहीं माना जाता।
  • हफ्ते में एक बार छत को जरूर साफ करें। छत पर बेकार सामान, टूटे बर्तन या फर्नीचर न रखें। साफ-सुथरी छत घर में शांति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाती है।
  • कांटेदार पौधों को घर के बाहर ही रखें। अंदर तुलसी, मनी प्लांट, मोगरा जैसे शुभ पौधे लगाएं। तुलसी में रोज दीपक जलाने से लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं और धन वृद्धि होती है।
  • झाड़ू हमेशा छिपाकर रखें, कभी भी खुले में न छोड़ें। रात में झाड़ू न लगाएं। टूटी या पुरानी झाड़ू तुरंत बदल दें। सुबह झाड़ू लगाने के बाद घर में धूप जलाना शुभ माना जाता है।
See also  CG Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार

Effect of Vastu Defects : यदि घर में बरकत नहीं टिक रही, काम में रुकावटें आ रही हैं या मन अशांत है, तो इन छोटे-छोटे वास्तु दोषों की अनदेखी न करें। इन सरल उपायों को अपनाकर घर में सकारात्मक ऊर्जा, सुख-शांति और मां लक्ष्मी की कृपा पाई जा सकती है।