रायपुर। 14 नवंबर को कमल विहार में कुछ छात्रों के साथ मारपीट की गई थी। साथ ही छात्राओं को बंधक भी बनाया गया था। अब इस मामले में रायपुर पुलिस ने लेडी डॉन पूजा सचदेवा को गिरफ्तार किया है। पूजा सचदेवा के साथ 5 अन्य लोगों को भी पुलिस ने अरेस्ट किया है जिनमें एक आरोपी नाबालिग है। इस मामले में 2 आरोपी अभी भी फरार हैं।

एडिशनल एसपी विवेक शुक्ला के अनुसार लेडी डॉन पूजा सचदेवा ने अपने आप को सब इंस्पेक्टर बताकर पीड़ितों को डराया। बाद में कैश, मोबाइल, लैपटॉप सहित लगभग डेढ़ लाख रुपए का सामान भी लूट लिया।

क्या है मामला

एएसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि 14 नवंबर को अमलीडीह की युवती अपनी सहेली के साथ अपने भाई को दवाई देने कमल विहार गई थी। वापसी में लिफ्ट में आरोपी पूजा सचदेवा से उसकी मुलाकात हुई। उस दौरान पूजा सचदेवा और उसके सभी साथी नशे की हालत में थे। लेडी डॉन ने छात्रा को सब इंस्पेक्टर बताकर पहले उसे डराया और धमकाया। बाद में छात्रा उसे अपने भाई के कमरे तक ले गई। जिसके बाद बाद उसने अपने साथियों के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने डकैती, मारपीट और धमकी का मामला दर्ज किया है।

See also  नक्सलवाद को खत्म करने सीएम ने बताई रणनीति, कहा- विकास, विश्वास और...

कौन है पूजा सचदेवा ?

पूजा सचदेवा पर अलग-अलग थानों में हत्या, मारपीट, बलवा, सट्टेबाजी और गांजा तस्करी जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं। उसे में लेडी डॉन के नाम से जाना जाता है। इससे पहले भी पूजा कई बार जेल जा चुकी है। बता दें कि साल 2017 में संतोष दुबे हत्याकांड में भी उसका नाम सामने आया था।