टीआरपी। Visiting the tourist destination Rajmergarh : पर्यटन स्थल राजमेरगढ़ में जिला प्रशासन एवं बनमनई इको केअर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में कॉस्मिक नाइट्स ए स्टार गेजिंग एडवेंचर का आयोजन किया गया। प्रकृति प्रेमियों ने आधुनिक टेलिस्कोप से बृहस्पति, चंद्रमा, शनि के छल्ले, ओरायन, प्लेयडीज़ सहित कई प्रमुख नक्षत्र तथा विभिन्न नेब्युला, तारा समूह, एण्ड्रोमेडा गैलेक्सी एवं अन्य खगोलीय पिण्डों का अवलोकन किया।

ध्रुव तारा से दिशा निर्धारण

खगोलीय विशेषज्ञ देवल सिंह बघेल द्वारा नक्षत्रों, ग्रहों और ब्रम्हांड विज्ञान पर विशेष सत्र का आयोजन किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों को रात में आकाश की वैज्ञानिक व्याख्या अत्यंत रोचक और सरल भाषा में बताया। उन्होंने प्रतिभागियों को नक्षत्रों की पहचान, तारों की संरचना, तापमान और आयु, ग्रहों की कक्षाएँ और गति, ध्रुवतारा से दिशा निर्धारण, आकाशगंगा की संरचना, ब्रह्मांड के विकास सिद्धांत तथा रात में आकाश में मौसमी बदलाव के बारे में बताया।

प्रकृति संरक्षण के उपाय

पर्यावरणविद् संजय पयासी द्वारा मैकल पर्वतमाला की जैव विविधताओं और संरक्षण पर जानकारी दी गई। उन्होंने प्रतिभागियों को मैकल क्षेत्र की अनूठी जैव-विविधता, वनस्पति और जीव-जंतुओं की विशेष प्रजातियाँ, प्राकृतिक तंत्र, जल चक्र और भू-गर्भीय संरचना, मलनिया उद्गम एवं नदियों के स्रोतों की कहानी तथा मानव और प्रकृति के बीच संतुलन की आवश्यकताओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। जंगल आधारित जीवनशैली, स्थानीय समुदायों की भूमिका और प्रकृति संरक्षण के व्यावहारिक उपायों पर भी प्रकाश डाला।

See also  CG Vyapam : PET-PPHT और PPT समेत कई प्रवेश परीक्षाओं की तारीख घोषित, पहली बार मिलेगा त्रुटि सुधारने का मौका

इस आयोजन में नाइट कैंपिंग, बोन फायर, ट्रैक, स्टोरी टेलिंग, मलनिया उद्गम, जलप्रपात ट्रेक और प्रकृति अवलोकन किया गया। साथ ही स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सरई एवं माहुल के दोना-पत्तल में पारंपरिक भोजन परोसा गया। प्रतिभागियों ने इस कार्यक्रम को बेमिसाल और हृदयस्पर्शी हिस्सा बताया है।