टीआरपी डेस्क। IND vs SA 2nd Test : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल समाप्त हो गया है। मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में छह विकेट पर 247 रन बनाकर दिन का अंत किया। स्टंप्स के समय सेनुरन मुथुसामी 25 रन पर और काइल वेरेने एक रन के साथ क्रीज पर डटे हुए थे।

भारतीय गेंदबाजों में सबसे प्रभावशाली प्रदर्शन कुलदीप यादव ने किया, जिन्होंने अपनी फिरकी से तीन महत्वपूर्ण विकेट झटके। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा ने एक-एक बल्लेबाज को पवेलियन भेजा।

टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और शुरुआत भी मजबूत रही। एडेन मार्करम और रेयान रिकेल्टन ने पहले विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी कर टीम को अच्छी नींव प्रदान की। मार्करम को जसप्रीत बुमराह ने बोल्ड कर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद कुलदीप यादव ने भारतीय टीम को मैच में वापसी कराई।

See also  भैरव अष्टमी पर ब्रम्ह योग और शुक्ल योग का संयोग

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम, रेयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, तेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोर्जी ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेन (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, सेनुरन मुथुसामी, साइमन हार्मर, केशव महाराज।