टीआरपी डेस्क। Mandatory e-KYC : छत्तीसगढ़ में राशनकार्ड धारकों के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया गया है। राज्य सरकार ने e-KYC अनिवार्य कर दिया है और यदि कोई लाभार्थी समय पर इसे पूरा नहीं करता है, तो उसका राशनकार्ड रद्द किया जा सकता है।

e-KYC के लिए अंतिम तारीख 5 दिसंबर

सभी राशनकार्ड हितग्राही अपने नजदीकी शासकीय उचित मूल्य की दुकान से संपर्क कर अपना e-KYC अनिवार्य रूप से करवा लें। 5 दिसम्बर 2025 तक जिन राशनकार्ड हितग्राहियों का e-KYC नहीं होगा उनका राशनकार्ड निरस्त होने की संभावना बनी हुई है।

क्यों जरूरी है e-KYC?

  • पारदर्शिता बढ़ाने और फर्जी राशनकार्डों को रोकने के लिए।
  • लाभार्थियों की पहचान सुनिश्चित करने और योजना लाभ सही तरीके से पहुंचाने के लिए।
  • समय पर e-KYC न कराने पर राशन वितरण बाधित हो सकती है।
  • इससे सरकारी योजनाओं के लाभ लेने में भी समस्याएं आ सकती है।

अधिकारियों ने लोगों से की अपील

Mandatory e-KYC : जिलों के खाद्य अधिकारी और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी हितग्राहियों से अपील की है कि वे अविलंब आवश्यक दस्तावेज अपडेट करें और अपने राशनकार्ड का e-KYC पूरा कराएं ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। यह कदम राज्य सरकार की सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने की दिशा में उठाया गया है।

See also  उद्योगपति राकेश जिंदल के खिलाफ कोर्ट ने दर्ज किया एफआईआर, मृत व्यक्ति को जिन्दा बताकर उसकी जमीन अपनी कंपनी के नाम करने का मामला