Share Market Today: शेयर बाजार में आज सोमवार 10 दिसंबर 2025 को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों हरे निशान पर खुले। निफ्टी 50 सूचकांक 16 अंक (0.06 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 25,855 पर खुला, जबकि बीएसई सेंसेक्स 24 अंक (0.03 प्रतिशत) बढ़कर 84,690 पर खुला। शुरुआत के बाद दोनों सूचकांक और ऊपर चढ़ते हुए मजबूत रुझान में कारोबार करते दिखे।

बैंक निफ्टी 106 अंक (0.18 प्रतिशत) बढ़कर 59,329 पर खुला। स्मॉल और मिडकैप शेयर भी तेजी के साथ खुले। निफ्टी मिडकैप 158 अंक (0.26 प्रतिशत) चढ़कर 59,834 पर पहुंच गया।

शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 259.31 अंक (0.31 प्रतिशत) बढ़कर 84,925.59 पर और निफ्टी 50 सूचकांक 64.65 अंक (0.25 प्रतिशत) बढ़कर 25,904.30 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल अडानी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, ट्रेंट, आईटीसी, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर लाभ में रहे। वहीं इटर्नल, सन फार्मा, टाइटन, भारती एयरटेल और इन्फोसिस के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

See also  National NSS Award: छत्तीसगढ़ की बेटी राष्‍ट्रपति के हाथों सम्‍मानित, लखनी साहू को दिया गया MY Bharat NSS राष्ट्रीय पुरस्कार…

निफ्टी 50 पर सबसे अधिक बढ़त वाले शेयरों में Grasim Industries, M&M, Hindalco Industries, Trent और Tata Steel शामिल रहे। जबकि JSW Steel, Bharti Airtel, Eternal (Zomato), Titan और Bajaj Finance नुकसान में रहे। शुरुआती कारोबार में Reliance Industries, M&M, ITC, Infosys और Kotak Mahindra Bank प्रमुख मूवर्स के रूप में उभरे।

एशियाई बाजारों में मिले-जुले रुझान दिखे। चीन का एसएसई कम्पोजिट, हॉन्गकॉन्ग का हैंग सेंग और जापान का निक्की 225 निचले स्तर पर रहे, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहा। अमेरिकी वॉल स्ट्रीट में मंगलवार रात के कारोबार में व्यापक गिरावट दर्ज की गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 62.03 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 3,760.08 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 6,224.89 करोड़ रुपये की खरीदारी की।