टीआरपी डेस्क। राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक दुकान में जा घुसी। हादसा कैलाशपुरी रोड पर 8 बजे के बाद का बताया जा रहा है।

इस घटना में दुकान के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुकान के पीछे स्थित मकान में रहने वाले बबलू पठान के परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए, हालांकि हादसे के बाद से परिवार के सदस्य दहशत में हैं।

हादसे के बाद मौके पर जमा हुई भीड़ ने कार में मौजूद ड्राइवर को पकड़ लिया और आक्रोशित होकर उसकी पिटाई भी की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ड्राइवर नशे में नहीं था, लेकिन कार अचानक अनियंत्रित हो गई।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और मामले की जांच शुरू कर दी है।

See also  एम्स में भर्ती युवती की कोरोना से मौत, 1 जून को किया गया था भर्ती अब तक चार मौत