रायपुर। स्कूल-कालेज के बाद अब महिला एवं बालक विकास विभाग ने भी कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने सभी आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों को 31 मार्च तक के लिए तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश दिया है। विभाग के सचिव ने इस संबंध में सभी कलेक्टर्स को आदेश जारी कर दिया गया है।

महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने इस संबंध में शुक्रवार को तमाम जिला कलेक्टरों के साथ महिला एवं बाल विकास संचालनालय के आयुक्त को आदेश जारी किया है।

इसमें आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी को तत्काल प्रभाव से बंद करने के साथ त्योहार और पोषण अभियान के तहत पोषण पखवाड़ा के कार्यक्रमों को आगामी आदेश तक स्थगित करने का आदेश दिया है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस अवधि में हितग्राहियों को रेडी टू ईट का वितरण जारी रहेगा।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  बॉम्बे मार्केट के इस दुकान में लगी आग, लाखों का माल जलकर खाक

Facebook पर Like करें, Twitter परFollow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।