टीआरपी डेस्क। ईरान संकट और वैश्विक अनिश्चितता के बीच आज भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। आज गुरुवार को बाजार खुलते ही बिकवाली का भारी दबाव देखा गया। सेंसेक्स 76,863.71 के पिछले स्तर से टूटकर 76,369.65 पर खुला और दिन चढ़ने के साथ ही यह 76,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को भी पार कर नीचे चला गया।

निफ्टी 192 अंकों की कमजोरी के साथ 23,674.85 पर शुरुआत की और दिन के निचले स्तरों पर 23,550 के करीब संघर्ष करता दिखा। सुबह ही आधा फीसदी की गिरावट के साथ कमजोर शुरुआत का संकेत दे दिया था।

गिरावट की 3 बड़ी वजहें

पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से निवेशकों ने जोखिम वाले एसेट्स (शेयरों) से पैसा निकालकर सुरक्षित निवेश (जैसे सोना) में लगाना शुरू कर दिया है। हॉर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव की वजह से कच्चा तेल $100 प्रति बैरल के करीब पहुँच गया है, जो भारत जैसे तेल आयातक देश के लिए चिंताजनक है।

See also  Good News: S-400 समय पर डिलीवर करेगा रूस,दुश्मनों को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब

विदेशी निवेशकों (FIIs) की बिकवाली: ग्लोबल मार्केट में डर के माहौल के बीच विदेशी निवेशकों ने मार्च महीने में अब तक ₹39,000 करोड़ से ज्यादा के शेयर बेचे हैं।

इन क्षेत्रों पर पड़ा सबसे ज्यादा असर

ऑटो (Maruti, M&M), बैंकिंग (ICICI, Axis) और आईटी सेक्टर में सबसे ज्यादा बिकवाली देखी गई। ऊर्जा संकट के चलते Coal India और कुछ डिफेंस स्टॉक्स में हल्की खरीदारी दिखी।