आईपीएल 2026 के तीसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने।

टीआरपी डेस्क। CSK vs RR: आईपीएल 2026 का बिगुल बज चुका है। सीजन के तीसरे मुकाबले में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) से होने जा रहा है। इस मुकाबले में एमएस धोनी नजर नहीं आएंगे।

चेन्नई को लगा दोहरा झटका! धोनी और ब्रेविस बाहर

दरअसल, चेन्नई के फैंस के लिए बुरी खबर यह है कि एमएस धोनी शुरुआती दो हफ्तों के लिए टीम के साथ उपलब्ध नहीं रहेंगे। मैदानी सूत्रों के मुताबिक, धोनी की गैरमौजूदगी में टीम के अनुभव पर बड़ा असर पड़ सकता है। इतना ही नहीं, तूफानी बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस भी साइड स्ट्रेन की वजह से बाहर हो गए हैं।

गौरतलब है कि इस बार संजू सैमसन पहली बार चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते दिखेंगे। धोनी की अनुपस्थिति में संजू पर दोहरी जिम्मेदारी होगी, वह विकेटकीपिंग के साथ-साथ ओपनिंग का मोर्चा भी संभाल सकते हैं।

वैभव सूर्यवंशी का इम्तिहान

दूसरी तरफ, राजस्थान रॉयल्स की ओर से सबकी नजरें 15 साल के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी पर टिकी हैं। वैभव ने हाल के दिनों में अपने बल्ले से जो कोहराम मचाया है, उसे देखते हुए चेन्नई के गेंदबाज उनके खिलाफ खास रणनीति बनाकर उतरेंगे।

See also  ब्रेकिंग : सीएम बघेल के क्षेत्र पाटन में कांग्रेस का कब्जा, 15 में से 12 वार्ड में जीते, मंत्री रविन्द्र चौबे के क्षेत्र देवकर में भाजपा की जीत

राजस्थान के पास वैभव और यशस्वी जायसवाल के रूप में आक्रामक ओपनिंग जोड़ी है। मिडल ऑर्डर में रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर और दासुन शनाका जैसे मैच फिनिशर राजस्थान की ताकत हैं।

दोनों टीमों की संभावित धाकड़ प्लेइंग-11

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) : ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, मैट शॉर्ट/सरफराज खान, शिवम दुबे, उर्विल पटेल, जेमी ओवर्टन, नूर अहमद, राहुल चाहर, खलील अहमद, मैट हेनरी।

राजस्थान रॉयल्स (RR) : वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, दासुन शनाका, रविंद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे, रवि बिश्नोई।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।