Delhi Airport Plane Collision: दिल्ली के इन्दिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। जानकारी के मुताबिक, रनवे पर टैक्सीइंग के दौरान स्पाइसजेट और अकासा एयर के दो विमान आपस में टकरा गए। गनीमत रही कि इस टक्कर में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है, लेकिन दोनों विमानों को काफी नुकसान पहुंचा है।

कैसे हुआ हादसा?

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना उस वक्त हुई जब स्पाइसजेट का B737-700 विमान टेक-ऑफ से पहले टैक्सी वे पर आगे बढ़ रहा था। इसी दौरान वहां पहले से खड़े अकासा एयर के एक विमान से उसकी भिड़ंत हो गई। स्पाइसजेट का दाईं तरफ का विंगलेट (Winglet) बुरी तरह टूट गया है। अकासा एयर के बाई तरफ का हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर (Horizontal Stabilizer) डैमेज हुआ है।

DGCA और एयरपोर्ट प्रशासन अलर्ट

बता दें कि इस टक्कर के बाद एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया था। आनन-फानन में तकनीकी टीम और सुरक्षा अधिकारियों ने मोर्चा संभाला। दरअसल, इस तरह की घटनाएं रनवे सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े करती हैं। प्रशासन अब इस बात की जांच कर रहा है कि क्या यह पायलट की गलती थी या ग्राउंड कंट्रोल (ATC) के निर्देशों में कोई चूक हुई।

See also  Operation Sindoor : PAK पर इंडियन एयर स्ट्राइक के बाद अमित शाह की 9 राज्यों के मुख्यमंत्रियों संग बड़ी बैठक जारी, कल होगी सर्वदलीय…