रायपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा अभियान चलाते हुए सिंडिकेट के मास्टरमाइंड बाबू खेमानी को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट (ACCU) ने मुंबई और गोवा में एक साथ छापेमारी कर कुल 7 आरोपियों को दबोचा है। इस पूरे सिंडिकेट से अब तक 2 करोड़ 96 लाख से अधिक का मशरूका जब्त किया जा चुका है।

रेड का पूरा ब्योरा: मुंबई से गोवा तक एक्शन

रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव कुमार शुक्ला के निर्देश पर दो राज्यों में एक साथ कार्रवाई की गई:

  • मुंबई रेड: यहाँ से मास्टरमाइंड बाबू खेमानी के साथ उसके मुख्य सहयोगी रोहित सिंह और विशाल कश्यप को पकड़ा गया। इनके पास से एक BMW कार, लैपटॉप और मोबाइल जब्त किए गए।
  • गोवा रेड: यहाँ बाबू खेमानी का ‘ऑनलाइन पैनल’ चल रहा था। पुलिस ने मौके से 4 ऑपरेटरों को गिरफ्तार किया और सट्टे का पूरा सेटअप (लैपटॉप, 14 मोबाइल, राउटर) बरामद किया।
See also  सीएस आरपी मंडल ने एसपी-कलेक्टर को दिए सख्त निर्देश, प्रदेश में लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराएं, करें कार्रवाई

इन्फ्लूऐंजर से ‘सट्टा किंग’ बनने का सफर

पूछताछ में बाबू खेमानी ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं:

  • सोशल मीडिया का खेल: बाबू खेमानी एक नामी सोशल मीडिया इन्फ्लूऐंजर था। उसने अपने हजारों फॉलोअर्स और ‘हाई प्रोफाइल’ संपर्कों का इस्तेमाल सट्टे के धंधे को बढ़ाने में किया।
  • बैटिंग ऐप्स का जाल: शुरुआत में उसने मेट्रो, कलर 777 और क्लासिक एक्स 99 जैसे ऐप्स चलाए। पुलिस के डर से इन्हें बंद कर ‘3Stumps’ और ’55 एक्सचेंज’ के नाम से नया सिंडिकेट शुरू किया।
  • विदेशी कनेक्शन: बाबू खेमानी का संबंध विदेशों से भी है। वह 2011 में दुबई, 2023 में थाईलैंड और 2025 में तीन बार दुबई जा चुका है। पुलिस अब उसके अंतरराष्ट्रीय लिंक की जांच कर रही है।

सिंडिकेट का ‘वर्किंग मॉडल’

यह गिरोह बेहद प्रोफेशनल तरीके से काम कर रहा था:

  • रोहित सिंह: देशभर में पैनल और आईडी बांटने का जिम्मा।
  • विशान कश्यप: खातों का कलेक्शन एजेंट। यह 20-30 हजार रुपये में लोगों से ‘म्यूल बैंक अकाउंट’ (किराये के खाते) खरीदता था ताकि लेन-देन ट्रैक न हो सके।
  • कमलेश देवांगन: वसूली और कलेक्शन एजेंट।
See also  कांग्रेस नेता की दबंगई : किसान को धमकी देते हुए कहा- मेरी ऊपर तक पहुंच है, अगर मेरे से पंगा लोगे तो तुम को…

अब तक की कुल जब्ती (कमिश्नरेट प्रणाली के तहत)

रायपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ कुल 11 प्रकरणों में अब तक:

  • 64 आरोपी गिरफ्तार।
  • 66.50 लाख रुपये नगद।
  • 207 मोबाइल और 19 लैपटॉप।
  • 8 कारें (BMW समेत) और 4 दोपहिया वाहन।
  • कुल मशरूका: लगभग 2 करोड़ 96 लाख 64 हजार 800 रुपये।

नामस्थान (जहाँ से गिरफ्तारी हुई)निवासी
गुलशन उर्फ बाबू खेमानीमुंबईरायपुर
रोहित सिंहमुंबईरायपुर
विशाल कश्यपमुंबईरायपुर
लक्ष्मण ढोबरेगोवानागपुर
आशीष जाधवगोवाअकोला
रंजीत कुमार पासवानगोवाउत्तर प्रदेश
वैभव खण्डेलवालगोवानागपुर

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।