नई दिल्ली। JEE Main NTA Result Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2026 सेशन 2 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in और nta.ac.in पर जाकर अपना रिपोर्ट कार्ड चेक कर सकते हैं। इसके लिए परिक्षार्थियों को अपने एडमिट नंबर की जरूरत होगी। इस बार 26 परिक्षार्थियों ने टॉप किया है। इसमें देश के 11 राज्यों के परिक्षार्थी शामिल है।

26 उम्मीदवारों को 100 परसेंटाइल

इस साल कुल 26 कैंडिडेट्स ने 100 परसेंटाइल हासिल किया है। इनमें 12 छात्र सेशन 1 और 14 छात्र सेशन 2 से हैं। कैटेगरी के हिसाब से 24 छात्र जनरल, 1 EWS और 1 OBC-NCL वर्ग से हैं। जो उम्मीदवार दोनों सेशन में शामिल हुए हैं, उनकी फाइनल मेरिट के लिए दोनों में से बेहतर (हायर) पर्सेंटाइल को माना जाएगा। इससे पहले NTA ने फाइनल आंसर-की जारी करते हुए दो प्रश्नों को हटाया था।

राज्यवार 100 परसेंटाइल पाने वाले छात्र

क्रमांक राज्य छात्रों की संख्या
1 आंध्र प्रदेश 5
2 तेलंगाना 5
3 राजस्थान 3
4 दिल्ली 2
5 महाराष्ट्र 2
6 हरियाणा 1
7 तमिलनाडु 1
8 बिहार 1
9 गुजरात 1
10 चंडीगढ़ 1
11 ओडिशा 1

See also  Raipur City Crime: ओडिशा में रायपुर पुलिस की रेड, गांजा पैडलर गिरफ्तार, रायपुर के सिविल लाइन थाने में पूछताछ जारी, जल्द होगा नेटवर्क का खुलासा

अब JoSAA काउंसलिंग की बारी

जेईई मेन का रिजल्ट जारी होने के बाद अब जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। यह कुल 6 चरणों में आयोजित की जाएगी, जिसके जरिए NIT, IIIT, IIEST, GFTI जैसे संस्थानों में दाखिला मिलेगा। अगर सीटें खाली रह जाती हैं, तो सेंट्रल सीट एलोकेशन बोर्ड (CSAB) अतिरिक्त राउंड आयोजित करेगा। JEE Main पास करने वाले टॉप 2.5 लाख उम्मीदवार JEE Advanced 2026 के लिए पात्र होंगे। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 23 अप्रैल से शुरू होकर 2 मई तक चलेगा, जबकि परीक्षा 17 मई को आयोजित होगी।