CG News: रायपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में हाल ही में हुए क्रूज हादसे के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में संचालित सभी वाटर स्पोर्ट्स एवं साहसिक गतिविधियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनसुरक्षा से जुड़ी किसी भी गतिविधि में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
CG News: मुख्यमंत्री ने दिए व्यापक सुरक्षा समीक्षा के निर्देश
मुख्यमंत्री ने राज्य में चल रही सभी वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों की विस्तृत सुरक्षा समीक्षा और अनिवार्य सुरक्षा ऑडिट कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी स्थलों पर मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए।
CG News: जिलों में तत्काल सुरक्षा ऑडिट कराने के आदेश
मुख्यमंत्री ने धमतरी, कोरबा सहित सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देशित किया है कि वाटर स्पोर्ट्स संचालित स्थलों पर तत्काल सुरक्षा ऑडिट कराया जाए और व्यवस्थाओं की गहन जांच सुनिश्चित की जाए।
CG News:उपकरणों और संसाधनों की नियमित जांच अनिवार्य
निर्देशों में कहा गया है कि सभी उपकरणों का नियमित तकनीकी परीक्षण किया जाए। साथ ही लाइफ जैकेट, रेस्क्यू उपकरण एवं अन्य सुरक्षा संसाधनों की उपलब्धता और कार्यशीलता की लगातार निगरानी की जाए।
CG News: प्रशिक्षित स्टाफ और आपातकालीन व्यवस्था पर जोर
मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षित एवं दक्ष मानव संसाधन की तैनाती सुनिश्चित करने तथा आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रभावी इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम सक्रिय रखने के निर्देश दिए हैं।
CG News: लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई
उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर संबंधित संचालकों और अधिकारियों की जवाबदेही तय कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
CG News: नियमित मॉनिटरिंग और रिपोर्टिंग के निर्देश
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी व्यवस्थाओं की सतत निगरानी की जाए और इसकी नियमित रिपोर्ट राज्य शासन को प्रस्तुत की जाए। उन्होंने कहा कि “जनसुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी।



