NEET Paper Leak Case: केमिस्ट्री का पूर्व प्रोफेसर निकला NEET पेपर लीक मामले का मास्टरमाइंड, CBI ने पुणे से किया गिरफ्तार
NEET Paper Leak Case: केमिस्ट्री का पूर्व प्रोफेसर निकला NEET पेपर लीक मामले का मास्टरमाइंड, CBI ने पुणे से किया गिरफ्तार

NEET Paper Leak Case: नई दिल्ली/पुणे। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड और केमिस्ट्री के पूर्व प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच एजेंसी के मुताबिक, कुलकर्णी राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की परीक्षा प्रक्रिया से जुड़ा हुआ था, जिसके चलते उसकी पहुंच सीधे गोपनीय प्रश्नपत्रों तक हो गई थी।

NEET Paper Leak Case: CBI के अनुसार आरोपी पीवी कुलकर्णी महाराष्ट्र के लातूर का निवासी है और वह लातूर के प्रतिष्ठित दयानंद कॉलेज में केमिस्ट्री का प्रोफेसर रह चुका है। सेवानिवृत्ति के बाद वह पुणे में केमिस्ट्री लेक्चरर के रूप में कार्यरत था।

NEET Paper Leak Case: जांच एजेंसी ने बताया कि 14 मई 2026 को गिरफ्तार की गई महिला आरोपी मनीषा वाघमारे से पूछताछ के दौरान कुलकर्णी का नाम सामने आया। इसके बाद CBI ने जाल बिछाकर उसे हिरासत में लिया और लंबी पूछताछ के बाद औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया।

See also  कूरियर से हो रही हथियारों की होम डिलीवरी..! पुलिस ने पंजाब से भेजे गए तलवारों का जखीरा किया बरामद

NEET Paper Leak Case: पुणे स्थित घर पर चलाई गई स्पेशल क्लास

CBI की जांच में पेपर लीक रैकेट के संचालन का तरीका भी सामने आया है। एजेंसी के मुताबिक, अप्रैल 2026 के अंतिम सप्ताह में, यानी परीक्षा से कुछ दिन पहले, कुलकर्णी ने मनीषा वाघमारे की मदद से ऐसे छात्रों को इकट्ठा किया जो मोटी रकम देने को तैयार थे।

इसके बाद पुणे स्थित अपने निजी आवास पर कुलकर्णी ने एक विशेष कोचिंग क्लास आयोजित की। जांच में खुलासा हुआ कि इस क्लास में उसने छात्रों को प्रश्नपत्र में आने वाले सवाल, विकल्प और उनके सही जवाब पहले ही बता दिए थे।

छात्रों ने इन सवालों को कॉपियों में नोट किया और याद किया। CBI के अनुसार बाद में जब जांच टीम ने इन नोट्स का मिलान 3 मई 2026 को आयोजित NEET-UG परीक्षा के वास्तविक प्रश्नपत्र से किया, तो दोनों में 100 प्रतिशत समानता पाई गई।

NEET Paper Leak Case: कई शहरों में कार्रवाई, 7 आरोपी पहले ही गिरफ्तार

See also  Breaking: कृषि कानून पर राज्यपाल और सरकार में फिर तकरार, रोका मंडी संशोधन विधेयक, सीएम ने 28 को बुलाई बैठक

कुलकर्णी की गिरफ्तारी से पहले CBI जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे और अहिल्यानगर से सात अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें से पांच आरोपी फिलहाल पुलिस रिमांड पर हैं, जबकि दो आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाया जा रहा है।

CBI का दावा है कि पेपर लीक के स्रोत और उससे जुड़े बिचौलियों की पहचान कर ली गई है। एजेंसी ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में इस मामले से जुड़े कुछ और बड़े चेहरों की गिरफ्तारी हो सकती है।