नई दिल्ली। कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए सरकार ने एक बहुत बड़ा कदम उठाया है। 22 मार्च को मेट्रो की सेवा बंद रहेगी। बता दें कि पीएम मोदी ने रविवार को जनता कर्फ्यू का ऐलान किया है। इसके मद्देनजर डीएमआरसी ने 22 मार्च को इसे बंद रखने का फैसला लिया है। डीएमआरसी ने बताया कि पब्लिक सेफ्टी के कारण यह फैसला लिया गया है। कोविड- 19 के खतरे को देखते हुए सोशल डिस्‍टेंसिंग बहुत जरूरी है।

 

इधर, कोरोना वायरस की वैश्विक महामारी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस रविवार को जनता कर्फ्यू का आह्वान किया है। इसको लेकर दिल्ली के बाजारों ने भी इस फैसले में साथ आने का निर्णय लिया है। कई बाजारों के व्यापारी संगठनों ने रविवार को बाजार बंद रखने का निर्णय लिया है। वह इस जंग में पूरी तरह से देश के साथ हैं। वैसे, पुरानी दिल्ली के बाजारों में रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहता है। बाकि कई बाजार हैं जो रविवार को खुले रहते हैं।

See also  छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी डी.पुरंदेश्वरी की बहन उमा माहेश्वरी ने किया सुसाइड, बेडरूम में फंदे पर लटका मिला शव, अंतिम संस्कार आज

इस बीच कारोबारी संगठन कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) व चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआइ) ने दिल्ली के बाजारों के साथ ही पूरे देश के बाजारों के संगठनों से बाजार बंद की अपील की है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।