नई दिल्ली। कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए 7 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए। कर्नाटक से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पवन खेड़ा और मंसूर अली खान को टिकट मिला है। मध्य प्रदेश से मीनाक्षी नटराजन, राजस्थान से नीरज डांगी, झारखंड से प्रणव झा और तमिलनाडु से प्रवीण चक्रवर्ती को उम्मीदवार बनाया गया है।

किस राज्य से कौन?

कर्नाटक: मल्लिकार्जुन खरगे, पवन खेड़ा, मंसूर अली खान
मध्य प्रदेश: मीनाक्षी नटराजन
राजस्थान: नीरज डांगी
झारखंड: प्रणव झा
तमिलनाडु: प्रवीण चक्रवर्ती

पार्टी ने सामाजिक समीकरण साधा

सात में से चार उम्मीदवार अगड़ी जाति से, दो दलित और एक अल्पसंख्यक समुदाय से हैं। मीनाक्षी नटराजन और प्रवीण चक्रवर्ती को राहुल गांधी का करीबी माना जाता है।

खरगे शुक्रवार को भरेंगे नामांकन

राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शुक्रवार को बेंगलुरु में नामांकन दाखिल करेंगे। राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे। कर्नाटक में चार सीटें खाली हुई हैं, जिनमें से तीन कांग्रेस जीत सकती है।

See also  कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा ने सपरिवार किया मतदान, भाजपा उम्मीदवार सुनील सोनी ने शुभ मुहूर्त पर डाला वोट

पवन खेड़ा की तपस्या हुई पूरी

कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पवन खेड़ा को आखिरकार राज्यसभा टिकट मिल गया। राजस्थान के मूल निवासी खेड़ा दिल्ली की पूर्व CM शीला दीक्षित के राजनीतिक सलाहकार रह चुके हैं। हाल में असम CM हेमंत बिस्वा सरमा की पत्नी पर आरोप लगाने के बाद वे कानूनी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।

राहुल के करीबियों को मौका

राहुल गांधी की करीबी मीनाक्षी नटराजन को मध्य प्रदेश से उतारा गया है। यहां तीन सीटें खाली हैं। चुनाव हुआ तो कांग्रेस की मुश्किल बढ़ सकती है। झारखंड में खरगे के मीडिया सलाहकार प्रणव झा उम्मीदवार हैं। खरगे ने खुद CM हेमंत सोरेन से बात की है। तमिलनाडु से प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष प्रवीण चक्रवर्ती को टिकट मिला। वे विजय की पार्टी TVK से गठबंधन के पक्षधर थे। TVK ने समर्थन का ऐलान किया है।

18 जून को होगा मतदान

कर्नाटक की चार राज्यसभा सीटों पर 18 जून को मतदान होगा। खरगे के अलावा BJP के इरन्ना कडाडी, नारायण कोरगप्पा और JDS के एचडी देवेगौड़ा का कार्यकाल 25 जून को खत्म हो रहा है। नामांकन की अंतिम तिथि 8 जून, जांच 9 जून और नाम वापसी 11 जून तक है। मतगणना 18 जून को ही होगी। संख्या बल के हिसाब से कांग्रेस को चार में से तीन सीटें मिलने की उम्मीद है।

See also  World Leaders Salary: दुनिया के टॉप नेताओं की सैलरी: जानें पीएम मोदी से कितना ज्यादा कमाते हैं वर्ल्ड लीडर्स