Raipur News: राजधानी रायपुर में बिजली की समस्याओं ने जनता का जीना मुहाल कर दिया है। अघोषित बिजली कटौती और महंगी दरों से लोग बेहद परेशान हैं। इस समस्या को लेकर कांग्रेस ने आज विरोध का एक नया रास्ता निकाला। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने ट्रांसफार्मर की विधि-विधान से पूजा की। उन्होंने बिजली व्यवस्था में सुधार की मन्नत मांगी।

पंडितों ने की ट्रांसफार्मर की पूजा

कांग्रेस का कहना है कि प्रशासन जनता की नहीं सुन रहा है। इसलिए उन्हें विरोध के लिए यह अनोखा रास्ता चुनना पड़ा। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय की मौजूदगी में पंडितों ने पूजा की। उन्होंने ट्रांसफार्मर पर तिलक लगाकर सरकार को आईना दिखाया। कांग्रेस का मकसद बिजली बिल कम करने और कटौती रोकने की अपील करना था।

जनता क्यों परेशान है?

प्रदेशभर में बिजली कटौती की समस्या आम हो गई है। लोग अघोषित बिजली जाने से अपने जरूरी काम नहीं कर पा रहे हैं। इसके अलावा बिजली बिल की बढ़ी हुई दरें आम आदमी की जेब खाली कर रही हैं। लोग लो-वोल्टेज की समस्या से भी जूझ रहे हैं। सोलर पैनल से खरीदी जाने वाली बिजली की दरें भी कम कर दी गई हैं। इससे उपभोक्ता और भी अधिक निराश हैं।

See also  Apple नहीं मानेगा भारत सरकार का ऑर्डर ?... संचार साथी ऐप को लेकर कंपनी ने जताई आपत्ति, रिपोर्ट में किए कई दावें

विपक्ष का आरोप है कि सरकार इन समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है। विकास उपाध्याय ने कहा कि जनता को राहत देने के बजाय बिल बढ़ाए जा रहे हैं। यही वजह है कि सरकार को जगाने के लिए उन्हें यह तरीका अपनाना पड़ा। उन्होंने चेतावनी दी है कि सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज होगा।