Railway Recruitment 2026:भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। नार्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NFR) ने अप्रेंटिस के 6777 रिक्त पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 20 जुलाई 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 अगस्त 2026 शाम 5:30 बजे तक निर्धारित की गई है।
अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट nfr.indianrailways.gov.in पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। रेलवे की यह भर्ती प्रक्रिया अलग-अलग मंडलों और कार्यशालाओं में रिक्त पदों को भरने के लिए की जा रही है।
इस लिंक पर जाकर भर सकते है आवेदन
अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट nfr.indianrailways.gov.in पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। रेलवे की यह भर्ती प्रक्रिया अलग-अलग मंडलों और कार्यशालाओं में रिक्त पदों को भरने के लिए की जा रही है।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई (ITI) का प्रमाण पत्र होना भी आवश्यक है। फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स विषय के साथ 10वीं या 12वीं उत्तीर्ण छात्र भी इस भर्ती के लिए पात्र माने जाएंगे।
उम्मीदवार की आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम उम्र 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष तय की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
पदों का विवरण और आवेदन शुल्क
इस भर्ती अभियान के तहत कटिहार में 1103, अलीपुरद्वार में 651, लमडिंग में 1274 और तिनसुकिया में 860 पद भरे जाएंगे। इसके अलावा अन्य इकाइयों में भी काफी संख्या में पद खाली हैं। आवेदकों को आवेदन प्रक्रिया के दौरान ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करना होगा।
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क है। रेलवे ने साफ किया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे। डाक या अन्य किसी माध्यम से भेजे गए आवेदन पत्र मान्य नहीं होंगे।
FAQs
कुल कितने पदों पर भर्ती की जा रही है?
नार्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे में कुल 6777 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती होगी।
आवेदन कब से शुरू होंगे?
आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई 2026 से शुरू होगी।
आवेदन की अंतिम तारीख क्या है?
आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 अगस्त 2026 शाम 5:30 बजे तक है।
क्या इस भर्ती के लिए कोई शुल्क देना होगा?
सामान्य वर्ग के लिए 100 रुपये शुल्क है, जबकि महिला और आरक्षित वर्ग के लिए आवेदन निशुल्क है।
शैक्षणिक योग्यता क्या चाहिए?
10वीं पास के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई होना आवश्यक है।


