Kitchen sink corner covered with shiny aluminium foil to prevent dirt and water stains

Kitchen Sink Hack: सोशल मीडिया पर इन दिनों किचन सिंक के किनारे एल्युमिनियम फॉयल पेपर लगाने का नया ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है। लोग अपने घरों की छिपकली, सिक्का और कुकर जैसे हैक्स की तरह ही इस ट्रिक को भी धड़ल्ले से अपना रहे हैं।

दावा किया जा रहा है कि इससे किचन की सफाई आसान हो जाती है। आइए जानते हैं कि लोग इस हैक को क्यों अपना रहे हैं और इसके पीछे का असली लॉजिक क्या है।

सिंक के पास क्यों जमती है गंदगी?

किचन सिंक घर की वह जगह है जहां दिनभर गंदे बर्तन धोने के साथ-साथ फल और सब्जियां भी साफ की जाती हैं। लगातार पानी के इस्तेमाल और बर्तनों के झूठन की वजह से सिंक के किनारों पर धीरे-धीरे मिट्टी, तेल और गंदगी की परत जमने लगती है।

इस जगह पर बार-बार पानी पड़ने से नमी बनी रहती है, जिससे टाइल्स और स्लैब के कोने कमजोर होने लगते हैं। इन जिद्दी दाग-धब्बों और फंसी हुई गंदगी को साफ करने में काफी मेहनत करनी पड़ती है।

See also  Vastu Upay : घर में बरकत और सुख-समृद्धि लाने के अचूक वास्तु नियम, अपनाकर दूर करें आर्थिक तंगी

कैसे काम करता है फॉयल पेपर वाला हैक?

वायरल हो रहे इस नुस्खे के मुताबिक, किचन सिंक के किनारों पर एल्युमिनियम फॉयल पेपर लगाने से पानी और गंदगी सीधे टाइल्स पर जाने के बजाय फॉयल पर जमा होती है।

लोगों का मानना है कि फॉयल तेल और कचरे को रोक लेती है, जिससे टाइल्स और स्लैब गंदे होने से बच जाते हैं। बर्तन धोते समय दाल या चावल के छोटे कण अक्सर सिंक और टाइल्स के बीच फंस जाते हैं, जिससे बदबू और दाग पैदा होते हैं। फॉयल पेपर इस गंदगी को अंदर जाने से रोकता है।

फॉयल पेपर लगाने का सही तरीका

इस हैक को आजमाने के लिए सबसे पहले सिंक और उसके आसपास के काउंटरटॉप को पानी से अच्छी तरह धोकर साफ करें। इसके बाद किसी सूखे कपड़े से उस जगह को पूरी तरह सुखा लें। अब सिंक के किनारों के माप के हिसाब से एल्युमिनियम फॉयल काटकर चिपका दें।

See also  राहत: छोटी बचत योजनाओं पर पुरानी दरों से मिलेगा ब्याज, वित्त मंत्री ने दिया कटौती वापस लेने का निर्देश

फॉइल को हाथों से अच्छी तरह दबाएं ताकि वह सतह पर बैठ जाए। इसके किनारों को अच्छी तरह मोड़ दें ताकि वे आपके कपड़ों में न उलझें। फॉयल लगाते और हटाते वक्त इस बात का खास ख्याल रखें कि उसका कोई भी टुकड़ा सिंक के ड्रेनेज पाइप में न जाए, वरना पाइप ब्लॉक हो सकता है।

कितने दिनों में बदलना जरूरी है?

इस फॉयल पेपर को तब तक लगा रहने दें जब तक यह गंदा न दिखने लगे या फटने न लग जाए। जैसे ही फॉयल खराब हो, उसे तुरंत हटाकर दूसरा पेपर लगा दें।

अगर आप लंबे समय तक गंदा फॉयल इस्तेमाल करेंगे, तो उसके नीचे नमी और बैक्टीरिया पनपने लग सकते हैं। यह वायरल हैक आपकी थोड़ी बहुत मेहनत जरूर कम कर सकता है, लेकिन इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि आपको पूरी तरह सफाई से राहत मिल जाएगी।

वायरल हैक का सीधा मतलब

एल्युमिनियम फॉयल लगाने का मकसद सिंक के किनारों को गंदगी, पानी और छोटे खाद्य कणों से बचाना है। लेकिन इसे सफाई का विकल्प नहीं माना जा सकता। फॉयल गंदी होने या फटने पर उसे बदलना जरूरी है।

See also  तीजा पर्व पर महिलाओं के लिए विशेष सुविधा, रेलवे चलाएगा दो जोड़ी फेस्टिवल ट्रेनें

रजनी सेन टीआरपी में लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें लिखती हैं। उन्हें रोजमर्रा की जिंदगी, खान-पान, फैशन, त्योहार, संस्कृति, ज्योतिष और बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स से जुड़े विषयों पर लिखने का अनुभव है। उनका लेखन सरल, सहज और पाठकों से जुड़ा हुआ है। रजनी सेन ने बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की पढ़ाई की है और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी लेखन क्षमता के जरिए पाठकों तक उपयोगी और रोचक जानकारी पहुंचाने का प्रयास करती हैं।