लंदन। भारत से तमाम बैंको से लगभग 9 हजार करोड़ का कर्ज लेकर फरार हुए शराब कारोबारी विजय माल्या आज भारत और आस्टेÑलिया का मैच देखने पहुंचे। यह मैच यहां के ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर हो रहा है। यहां उसने कहा कि वो यहां वर्ल्ड कप का मैच देखने आया है।

इसकी खबर एक न्यूज एजेंसी ने जैसे ही ट्विटर पर डाली, लोग उस पर टूट पड़े। इन लोगों ने जमकर ट्रोल किया। जब से ये फोटो ट्विटर पर पड़ी है अभी भी उसपर लोगों के कमेंट्स आने जारी हैं।

प्रत्यार्पण की कोशिश में लगा भारत:

भारत को उसके प्रत्यर्पण मामले में अप्रैल में बड़ी सफलता मिली थी। युनाइटेड किंगडम के हाईकोर्ट ने माल्या की उस अर्जी को खारिज कर दिया, जिसमें उसने वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट द्वारा दिए गए उसके प्रत्यर्पण आदेश के खिलाफ अपील की इजाजत मांगी थी।

सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उस पर धोखाधड़ी, मनी लॉन्ड्रिंग और विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के उल्लंघन के आरोप लगाए हैं। ऐसे में अब देखना ये होगा कि उसका प्रत्यार्पण आखिर कब तक हो पाता है।

See also  स्कूल में 1 करोड़ रूपये से अधिक का गबन : पूरे स्टाफ ने कोषालय अधिकारियों के साथ मिलकर की हेराफेरी..! एक दर्जन पर FIR..

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।