नई दिल्ली। अब से कुछ देर बाद लॉकडाउन 4 की नई गाइडलाइन जारी होने वाली है। देश में लॉकडाउन 3.0 का आज अंतिम दिन है। इसके बाद सोमवार से लॉकडाउन 4.0 की शुरुआत होगी।

बता दें कि बीते सप्‍ताह पीएम मोदी ने जैसे ही राष्ट्रीय संबोधन में लॉकडाउन 4.0 कल की घोषणा की, हर नागरिक यह जानने के लिए इंतजार कर रहा है कि लॉकडाउन का चौथा चरण कैसा होगा। इसमें क्‍या प्रतिबंध होंगे और क्‍या छूट रहेगी।

अनुमान है कि नई गाइडलाइन में शर्तों के साथ कई सेवाओं को शुरू किया जा सकता है। सरकार गाइडलाइन को अंतिम रूप देने में लगी है। संभावना यह भी है कि सोमवार से केंद्रीय कार्यालय खुल सकते हैं। 4 से 17 मई तक चालू लॉकडाउन 3.0 में उन जिलों में काफी छूट और रियायतें दी गईं, जहां शुरुआत में कोविड -19 के मामले सामने नहीं आए और प्रतिबंधों में ढील दी गई थी।

लॉकडाउन के चौथे चरण की औपचारिक घोषणा से पहले ही तीन राज्‍य पंजाब, महाराष्‍ट्र और तमिलनाडु अपने यहां 31 मई तक लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला ले चुके हैं। इस दौरान इन राज्यों में लॉकडाउन के दौरान कुछ छूट दी जाएगी। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के कारण 120 लोगों की मौत सामने आई है।

See also  BREAKING : रायपुर नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष होंगी मीनल चौबे, भाजपा ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।