भोपाल/लखनऊ। मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की हालत नाजुक है। उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया है।

मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन को 11 जून को पेशाब में दिक्कत के साथ बुखार होने पर परिजनों ने उन्हें शहीद पथ स्थित मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। शुरुआती पड़ताल में डॉक्टरों को पेशाब में संक्रमण का पता चलने पर इलाज शुरू कर दिया। उन्हें बुखार और पेशाब की परेशानी में सुधार हुआ। बुखार की वजह से उनकी कोरोना जांच भी हुई। यह रिपोर्ट नेगिटिव आई।

इसके बाद राज्यपाल के लीवर में दिक्कत पाए जाने पर सीटी गाइडेड प्रोसीजर किया गया। प्रोसीजर के उपरांत पेट में रक्त का स्राव बढ़ गया, जिसके चलते उनका इमरजेंसी ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद उनको आईसीयू में रखा गया है। इसके बाद आज सोमवार को राज्यपाल लालजी टंडन की हालत सीरियस हो गई। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।

See also  कोरोना संकट पर एकजुट रहने की कवायद, सोनिया गांधी ने कहा- कोरोना को हराकर रहेंगे, घर में रहने और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की अपील की

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।