नई दिल्ली। पहली बार केंद्र सरकार (central government)ने 33 नए ज्वाइंट सेक्रेटरीज(joint secretaries) की नियुक्ति की है। इनमें महज 7 IAS और 4  IRS यानि भारतीय राजस्व सेवा के हैं। बाकी के 22 अफसर दूसरे संवर्गों (other cadres)से प्रमोट होकर आए हैं।

सेंट्रल गवर्नमेंट ने पहले ही दिए थे संकेत:
केंद्र सरकार (central government)ने पहले ही इसके संकेत दिये थे कि अन्य भारतीय प्रशासनिक सेवा संवर्ग के समकक्ष वाले विभागों को भी प्रमोशन में समान रूप से मौका दिया जाएगा। उसी वादे के अनुरूप सरकार ने अन्य सेवाओं जैसे मैकेनिकल इंजीनियर, इंडियन पोस्ट और टेलीकम्युनिकेशन, अकाउंट्स एंड फाइनेंस सर्विस और इंडियन डिफेंस अकाउंट्स सर्विस जैसी सेवाओं से अधिकारी लाए हैं। पिछली नरेंद्र मोदी सरकार के दौरान फरवरी में अधिकारियों को संयुक्त सचिव के रूप में रखा गया था। सरकार ने मई में नए कार्यकाल की घोषणा के बाद प्रक्रिया शुरू की थी, जिसका आदेश अब जारी कर दिया गया था।

किन-किन सर्विसेज से प्रमोट होकर आए अफसर:
संयुक्त सचिव के रूप में केंद्र में लाए गए अन्य सेवा अधिकारियों में इंडियन आडिट एंड अकाउंट्स सर्विस, इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस, इंडियन रेलवे सर्विस आफ सिग्नल इंजीनियर्स और इंडियन स्टैटिस्टिकल सर्विसेज शामिल हैं। भारतीय सिविल लेखा सेवा, भारतीय रेलवे कार्मिक सेवा और केंद्रीय सचिवालय सेवा के अधिकारियों को भी केंद्रीय मंत्रालयों में संयुक्त सचिव होने के लिए चुना गया है।

See also  नामांकन खारिज होने के बाद सुप्रीम कोर्ट की शरण में पहुंचे बीरभूम लोकसभा के BJP प्रत्याशी देबाशीष धर…

कौन कहां से किधर:
प्रमुख नियुक्तियों में, भारतीय राजस्व सेवा अधिकारी संदीप एम प्रधान को भारतीय खेल प्राधिकरण के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। भारतीय रेलवे कार्मिक सेवा से राधिका चौधरी और केंद्रीय सचिवालय सेवा से जी. जयंती को डीओपीटी में संयुक्त सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। यह अखिल भारतीय सेवाओं के लिए एक नोडल विभाग है। आइए& एएस अधिकारी, नाजली जाफरी शायिन को रक्षा मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें 
एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें