टीआरपी डेस्क। व्हाट्सएप की नयी पॉलिसी की वजह से सुर्ख़ियों में आए signal app के जरिए लोग कम्यूनिकेट नहीं कर पा रहे हैं।

signal app ने सोशल मीडिया के ज़रिए टेक्निकल प्रॉब्लम की जानकारी दी है। उन्होंने कहा हम जल्द सर्विस को फिर से शुरू करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वहीं कंपनी की सीईओ अरुणा हार्डर ने बताया कि ट्रैफिक ज्यादा होने की वजह से एप डाउन हो गया है।

अब तक 5 करोड़ से ज्यादा लोगो ने signal app डाउनलोड कर लिया है। ऐप की कुल ग्रोथ 30% है, जिसमें से 1% लोग सिर्फ भारत के है। वहीं 7 दिनों के अंदर भारत में वॉट्सऐप डाउनलोड्स 35% तक कम हो गए हैं। साथ ही 40 लाख से अधिक यूजर्स signal app और टेलीग्राम ऐप पर आ गए हैं। ऐप की कुल ग्रोथ 30 प्रतिशत है, जिसमें 16 फीसदी हिस्सेदारी सिर्फ भारत की है।

आपको बता दें, signal app के जरिए मैसेज भेज सकते हैं। साथ ही ग्रुप चैट, ग्रुप कॉल, ऑडियो और वीडियो कॉल भी कर सकते हैं। यह एप ‘Say hello to privacy’ टैग लाइन के साथ यूजर की प्राइवेसी पर फोकस करती है। साथ ही कंपनी का दावा है कि इसकी सिक्योरिटी की नियमित रूप से जांच होती है।

See also  6 साल की इस बच्ची ने पीएम मोदी से की अपील तो बदल दी गई ऑनलाइन पढ़ाई की गाइडलाइन

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…