बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के 35वे जन्मदिन पर उनके फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आयी है। दक्षिणी दिल्ली के एंड्रयूजगंज में एक सड़क का नाम जल्द ही सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर रखा जाएगा। इस प्रस्ताव के लिए नगर निगम ने भी मजूरी दे दी है।

बिहार के लोगो ने की मांग :-

कांग्रेस पार्षद अभिषेक दत्त ने सितंबर 2020 में सड़क का नाम बदलने का प्रस्ताव रखा था। जिसे एसडीएमसी सदन ने अब मंजूरी दे दी है। समिति को भेजे लिखित प्रस्ताव में पार्षद ने बताया था कि सड़क संख्या आठ में रहने वाले ज्यादातर लोगों का संबंध बिहार से है। प्रस्ताव में दावा किया गया कि ”उन्होंने ही एंड्रयूज गंज से इंदिरा कैंप के बीच एक भाग का नाम सुशांत सिंह राजपूत मार्ग रखने की मांग की है।”

जल्द होगा गली का उद्धघाटन :-

पार्षद दत्त ने बताया, ‘6 महीने पहले मुझे एंड्रयूज गंज इलाके में सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर एक सड़क का नाम बदलने का अनुरोध मिला था। अब इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। हम जल्द ही इस गली का उद्धघाटन करेंगे। हमें सुशांत सिंह राजपूत को यह सम्मान देना बहुत जरूरी है क्‍योंकि वे इसके हकदार हैं।”

See also  Parliament Winter Session: राज्यसभा में पेश होंगे 3 क्रिमिनल लॉ बिल, लोकसभा में हो चुका है पारित

बर्थडे गिफ्ट से फैंस हुए खुश :-

पिछले साल 14 जून को मुंबई के बांद्रा में सुशांत मृत अवस्था में पाए गए थे। सुशांत को इस दुनिया से गए लगभग 7 महीने हो चुके हैं। मगर उनके फैंस अभी भी उन्हें भूल नहीं पाए हैं। 21 जनवरी को सुशांत की बर्थडे पर उनके फैंस ने उन्हें बहुत याद किया। साथ ही उनका जन्मदिन भी मनाया। एक्टर के घर के बाहर फैंस ने खूब सारे फूल और मोमबत्तियां जलाई। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहीं हैं। सुशांत के इस बर्थ एनिवर्सरी गिफ्ट से उनके फैंस बहुत खुश हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

See also  आज का राशिफल 20 सितंबर- इस राशि वाले खरीद सकते हैं जमीन-जायदाद