विधानसभा सत्र
विधानसभा सत्र

रायपुर। प्रदेश भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्वरी की मौजूदगी में विधायक दल की बैठक में रविवार को विधानसभा सत्र की रणनीति पर चर्चा हुई। इसमें धान खरीद में अव्यवस्था, कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार के मामलों को जोर-शोर से उठाने का फैसला लिया गया। 

बैठक में प्रदेश प्रभारी पुरंदेश्वरी के साथ-साथ सहप्रभारी नितिन नबीन भी मौजूद रहे। कुशाभाऊ ठाकरे पार्टी दफ्तर की इस बैठक में सबसे पहले प्रदेश प्रभारी का विधायकों ने सम्मान किया। इसके बाद विधानसभा के बजट सत्र की तैयारियों पर चर्चा हुई। 

यह बताया गया कि सरकार की वित्तीय स्थिति काफी खराब है। निर्माण कार्य तकरीबन ठप्प हो चुके हैं। सरकार ने 25 सौ रुपए क्विंटल में धान खरीदने का फैसला लिया था। इस दौरान भारी अव्यवस्था रही। किसानों को अब तक पूरा भुगतान नहीं हो पाया है। सरकार के विभागों में भारी भ्रष्टाचार है। गांवों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने की जलजीवन मिशन का टेंडर भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। 

See also  CG Politics: विधानसभा पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, थोड़ी ही देर में शुरु होगा शपथ ग्रहण समारोह, प्रोटेम स्पीकर रामविचार नेताम दिलाएंगे शप​थ

सरकारी जमीनों का बंदरबांट किया गया है। विधायकों ने बताया कि इसको लेकर सवाल लगाए जा रहे हैं, और सदन के पहले दिन से इन विषयों को पूरी दमदारी से उठाया जाएगा। पुरंदेश्वरी ने भी इसको लेकर मार्गदर्शन दिया। बैठक में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व सीएम रमन सिंह, बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर सहित अन्य विधायक मौजूद थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।