सचिन तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर बनाना चाहते हैं इस क्रिकेटर की तरह बॉडी

टीआरपी डेस्क। ‘क्रिकेट के भगवान’ कहे जाने वाले टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज क्रिस ट्रेमलेट की तरह बॉडी बनाना चाहते हैं। जी हां, सचिन ने करीब छह फीट और सात इंच लंबे ट्रेमलेट के साथ अपने ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। 

कितने ऑमलेट खाने पड़ेंगे?

इस तस्वीर के जरिए सचिन ने पूछा है कि मुझे ट्रेमलेट जैसे बनने के लिए कितने ऑमलेट खाने पड़ेंगे? इससे पहले ट्रेमलेट ने सचिन के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा था, ‘मेरे सर्वकालिक हीरो और नए ट्रेनिंग पार्टनर।’ इसके बाद सचिन ने उसी तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, ‘मुझे ट्रेमलेट जैसी बॉडी बनाने के लिए कितने ऑमलेट खाने पड़ेंगे?’

https://twitter.com/sachin_rt/status/1369683483082321923?s=20

बता दें कि रायपुर में खेली जा रही रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में क्रिस ट्रेमलेट इंग्लैंड लीजेंड्स की टीम का हिस्सा हैं। वहीं सचिन तेंदुलकर इंडिया लीजेंड्स की टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। क्रिस ट्रेमलेट इंग्लैंड के लिए 12 टेस्ट और 15 वनडे खेल चुके हैं। टेस्ट में उनके नाम 53 और वनडे में 15 विकेट हैं। 

See also  समय पर जीएसटी का भुगतान नहीं करने वाले व्यवसायियों पर स्टेट जीएसटी सख्त, हो रही सख्त कार्रवाई

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…