मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बढते कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस वर्ष होली का पर्व नहीं मनाने का फैसला किया है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपने घरों में रहकर परिवार के साथ सुरक्षित तरीके से होली मनाने की अपील की है। साथ ही लोगों से उन्हें सोशल मीडिया तथा डिजिटल माध्यम से शुभकामनाएं भेजने का आग्रह किया है।

मुख्यमंत्री ने आज प्रदेशवासियों के नाम जारी अपने संदेश में कहा है कि साथियों बढते कोरोना संक्रमण को देखते हुए मैनें होली नहीं मनाने का फैसला लिया है। आप सभी से आग्रह है कि आप अपने बधाई संदेश एवं शुभकामनाएं मुझे सोशल मीडिया तथा डिजिटल माध्यम से दे सकते हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

See also  BREAKING : नक्सलियों के शहरी नेटवर्क से जुड़े तार में रायपुर का कारोबारी गिरफ्तार, जानें किस चीज की करता था सप्लाई