मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। प्रदेश में कोरोना संक्रमण को काबू में करने के लिए सीएम भूपेश बघेल आज शाम मंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक करेंगे। बैठक शाम 6 बजे आयोजित होगी। इस बैठक में कैबिनेट मंत्रियों के साथ कोरोना की समीक्षा करेंगे। वहीं बैठक मे संभावना सीएम भूपेश बघेल कोरोना के रोकथाम को लेकर अहम फैसला ले सकते है। वहीं दूसरे दिन सीएम कलेक्टरों से भी चर्चा करेंगे।

बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी कोरोना संक्रमण के बढ़ते केस पर 8 अप्रैल को राज्यों के मुख्यमंत्री से चर्चा करेंगें। पीएम से चर्चा से पहले आज कैबिनेट की बैठक को इसलिए अहम माना जा रहा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

See also  Accident: अंबिकापुर-बिलासपुर हाईवे में हादसा, बस पलटने किशोर की मौत, छठ मनाकर लौट रहा था परिवार