बड़ी खबरः दिल्ली से लौटे सीएम बघेल कहा- जो ढाई साल का राग अलाप रहे हैं वो राजनीतिक अस्थिरता लाने की कोशिश कर रहे हैं

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बढ़ते कोरोना वायरस के बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट में ट्वीट कर आमजनों से मुख्यमंत्री सहायता कोष में राशि देने की अपील की है।

सीएम बघेल ने ट्वीट कर आग्रह करते हुए कहा है कि मुश्किल घड़ी है, सभी मिलकर लड़ेंगे। अपनों के सहयोग से, आगे बढ़ेंगे। मुख्यमंत्री ने आगे लिखा है कि आपका दान जीवनदान है।

इसी के साथ ही आईएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष सीके खेतान ने ये जानकारी दी है कि, प्रदेश के सभी आईएएस अफसर मुख्यमंत्री सहायता कोष में एक दिन का वेतन देंगे।‬ बता दें कांग्रेस सांसदों, मंत्री, विधायकों और पार्षदों ने पहले ही एक माह के वेतन देने का ऐलान किया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप

See also  Naxalite surrender: तेलंगाना में 41 माओवादियों का सरेंडर, इनमें छत्तीसगढ़ के 39 नक्सली भी शामिल