बड़ी खबर- नक्सलियों ने एक बार फिर की ग्रामीण की हत्या, मुखबिरी के शक में किया था अपहरण

टीआरपी डेस्क। धमतरी जिले से बड़ी खबर आ रही है। एक बार फिर जिले में नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में एक ग्रामीण की हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। एसपी बीपी राजभानु ने हत्या की पुष्टि की है। बता दें कि प्रदेश में नक्सलियों का आतंक दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मामला खल्लारी थाना क्षेत्र का है। मृतक का नाम सीताराम नेताम बताया जा रहा है, जो आमझर का रहने वाला है। बीते रात नक्सलियों नें मुखबिरी के शक में पहले उसका अपहरण कर लिया और फिर मौत के घाट उतार दिया। खल्लारी थाना के एसपी बीपी राजभानु ने मामले में हत्या की पुष्टि की है।

बता दें इलाके में नक्सली लगातार ऐसे वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। बीते कुछ माह में ही नक्सलियों ने मुखबिरी के शक के आधार पर 4-5 युवकों की जान ले ली है। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों से ग्रामीणों में दहशत का माहैल है।

See also  सीजी न्यूजः खतरे के निशान पर पहुंचा गंगरेल बांध का जलस्तर, आसपास के गांवों में हाई अलर्ट
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर