सोमवार, 2 नवंबर 2026 सोम, 2 नव॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
Agriculture

PM Kisan Yojana: क्या आपके खाते में जमा नहीं हुई 24वीं किस्त, तो करें ये काम ?

PM Kisan Samman Nidhi 24th installment and farmer checking payment status
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
खास बातें (Key Highlights)
  • PM Kisan Samman Nidhi Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त PM मोदी ने 30 सितम्बर को जारी कर दी है।
  • जिसके बाद करोड़ों किसानों के खातों में 2,000-2,000 रुपये पहुंचाए गए हैं।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से किस्त जारी की।
  • इसके तहत देश के 9.34 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के खातों में कुल 18,690 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि ट्रांसफर की गई।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त PM मोदी ने 30 सितम्बर को जारी कर दी है। जिसके बाद करोड़ों किसानों के खातों में 2,000-2,000 रुपये पहुंचाए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से किस्त जारी की। इसके तहत देश के 9.34 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के खातों में कुल 18,690 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि ट्रांसफर की गई। हालांकि, कई किसानों को अब भी किस्त का इंतजार है।

अगर आपके खाते में भी 2,000 रुपये नहीं पहुंचे हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। सबसे पहले यह पता करना जरूरी है कि आपका नाम लाभार्थी सूची में है या नहीं और भुगतान किस स्थिति में है। इसके लिए पीएम किसान पोर्टल पर ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध है। किसान घर बैठे किस्त का स्टेटस चेक कर सकते हैं। साथ ही बैंक खाते में रकम आने के बाद उसे निकालने के लिए भी किसी अलग आवेदन की जरूरत नहीं होगी।

खाते में पैसे नहीं आए तो कहां चेक करें स्टेटस?

पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त का पैसा जारी हुआ है या नहीं, इसकी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए मिल सकती है। इसके लिए किसानों को नीचे दिए गए तरीके अपनाने होंगे।

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर Farmers Corner विकल्प चुनें।
  3. यहां Know Your Status पर क्लिक करें।
  4. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और स्क्रीन पर दिखाई देने वाला कैप्चा दर्ज करें।
  5. इसके बाद मांगी गई जानकारी और ओटीपी के जरिए सत्यापन करें।
  6. अब स्क्रीन पर किस्त से जुड़ी भुगतान की स्थिति दिखाई देगी।

Beneficiary List में ऐसे चेक करें अपना नाम

अगर आपको यह पता करना है कि आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं या नहीं, तो इसके लिए भी ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध है।

  1. पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  2. Farmers Corner में जाकर Beneficiary List पर क्लिक करें।
  3. अपना राज्य चुनें।
  4. इसके बाद जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव का नाम चुनें।
  5. Get Report पर क्लिक करें।
  6. आपके सामने गांव के लाभार्थियों की सूची खुल जाएगी। इसमें अपना नाम और अन्य जानकारी देख सकते हैं।

खाते में किस्त नहीं आने की क्या हो सकती है वजह?

पीएम किसान की किस्त अटकने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। सरकार ने ई-केवाईसी अनिवार्य की है। इसके अलावा आधार और बैंक खाते की जानकारी में गड़बड़ी होने पर भी भुगतान प्रभावित हो सकता है।

किस्त नहीं मिलने पर इन बातों की जांच करें:

  • ई-केवाईसी पूरी हुई है या नहीं।
  • आधार बैंक खाते से लिंक है या नहीं।
  • बैंक खाते में डीबीटी की सुविधा सक्रिय है या नहीं।
  • लाभार्थी सूची में नाम मौजूद है या नहीं।
  • जमीन और परिवार से जुड़ी जानकारी सही दर्ज है या नहीं।

PM Kisan के 2000 रुपये खाते से कैसे निकालें?

अगर आपके बैंक खाते में 2,000 रुपये की किस्त आ चुकी है तो इसे निकालने के लिए अलग से आवेदन करने की जरूरत नहीं है। किसान इन तरीकों से रकम निकाल सकते हैं।

  1. बैंक शाखा से: संबंधित बैंक में जाकर निकासी पर्ची भरकर पैसे निकाल सकते हैं।
  2. ATM से: खाते का डेबिट कार्ड इस्तेमाल कर एटीएम से नकदी निकाल सकते हैं।
  3. UPI से: खाते में रकम आने के बाद यूपीआई के जरिए ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं।
  4. बैंकिंग ऐप से: मोबाइल बैंकिंग के जरिए भी इस रकम का इस्तेमाल कर सकते हैं।

शिकायत कहां करें, अगर फिर भी नहीं आए पैसे?

अगर सभी जानकारियां सही होने के बावजूद किस्त खाते में नहीं पहुंची है तो पीएम किसान पोर्टल के Helpdesk विकल्प से शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसके अलावा Contact Us सेक्शन में Searchable Contact Details के जरिए अपने राज्य और जिले के संबंधित अधिकारियों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Naveen Kumar Sahu
लेखक / पत्रकार:

Naveen Kumar Sahu

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन