शनिवार, 26 सितंबर 2026 शनि, 26 सित॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़

Ambikapur fake liquor: एक और शराब घोटाला, घर में बन रही थी ब्रांडेड शराब, इस कंपनी के लगाए जा रहे थे रैपर

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ सूरजपुर जिले में आबकारी विभाग ने कुमदा बस्ती में एक मकान पर दबिश के दौरान अलग-अलग ब्रांड के नाम वाले नकली ढक्कन, रैपर और बड़ी संख्या में खाली शराब की बोतलें बरामद की गई हैं। आबकारी विभाग ने मौके से 2500 नकली ढक्कन, 200 नकली रैपर या लेबल और 12 लीटर मिलावटी शराब […]

Ambikapur fake liquor: एक और शराब घोटाला, घर में बन रही थी ब्रांडेड शराब, इस कंपनी के लगाए जा रहे थे रैपर
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ सूरजपुर जिले में आबकारी विभाग ने कुमदा बस्ती में एक मकान पर दबिश के दौरान अलग-अलग ब्रांड के नाम वाले नकली ढक्कन, रैपर और बड़ी संख्या में खाली शराब की बोतलें बरामद की गई हैं।

आबकारी विभाग ने मौके से 2500 नकली ढक्कन, 200 नकली रैपर या लेबल और 12 लीटर मिलावटी शराब जब्त की गई है। मामले में चंद्रप्रकाश राजवाड़े को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

घर के कमरे में हो रही थी शराब की पैकिंग

आबकारी उड़नदस्ता टीम ने सूरजपुर जिले की कुमदा बस्ती में चंद्रप्रकाश राजवाड़े के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान घर के एक कमरे से शराब की पैकिंग से जुड़ी सामग्री मिली।

विभाग के अनुसार, मौके पर अलग-अलग ब्रांड के नाम से शराब तैयार कर उसकी पैकिंग किए जाने के साक्ष्य मिले हैं। टीम ने खाली शराब की शीशियां भी बरामद की हैं।

2500 नकली ढक्कन और 200 रैपर जब्त

कार्रवाई के दौरान आबकारी टीम को बड़ी मात्रा में पैकिंग सामग्री मिली। इसमें अलग-अलग ब्रांड के नाम वाले 2500 नकली ढक्कन और 200 नकली रैपर/लेबल शामिल हैं। इसके अलावा मौके से 12 लीटर मिलावटी शराब भी जब्त की गई।

इन ब्रांड के नाम वाले रैपर और ढक्कन मिले

आबकारी विभाग के अनुसार, बरामद सामग्री में मैकडॉवल नंबर वन, रॉयल स्टैग, गोवा और इंपीरियल ब्लू जैसे ब्रांड के नाम वाले नकली ढक्कन और रैपर शामिल हैं। विभाग का कहना है कि इन ब्रांड के नाम का इस्तेमाल कर शराब की पैकिंग कर बेची जा रही थी।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

द रूरल प्रेस केंद्रीय सम्पादकीय मंडल एवं राज्य ब्यूरो नेटवर्क

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

विज्ञापन