शुक्रवार, 16 अक्तूबर 2026 शुक्र, 16 अक्तू॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh: PSC अध्यक्ष के नहीं होने से विभागों के अफसरों का प्रमोशन अटका, फेडरेशन ने सरकार को लिखा पत्र

Vacancy in the Chairperson’s Post Causes Delays: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) में अध्यक्ष का पद लंबे समय से रिक्त होने का असर अब सरकारी महकमे पर दिखने लगा है। विभिन्न विभागों में अफसरों के प्रमोशन और महत्वपूर्ण फाइलें अटक गई हैं। इसे लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ ने सरकार को पत्र लिखा है। […]

cgpsc vacency
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

Vacancy in the Chairperson’s Post Causes Delays: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) में अध्यक्ष का पद लंबे समय से रिक्त होने का असर अब सरकारी महकमे पर दिखने लगा है। विभिन्न विभागों में अफसरों के प्रमोशन और महत्वपूर्ण फाइलें अटक गई हैं। इसे लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ ने सरकार को पत्र लिखा है।

संघ के प्रांताध्यक्ष कमल वर्मा ने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को भेजे पत्र में कहा है कि CGPSC एक संवैधानिक संस्था है, जहां से भर्ती, चयन और पदोन्नति के अहम फैसले होते हैं। अध्यक्ष न होने से आयोग के नियमित कामकाज पर ब्रेक लग गया है।

पदोन्नति में देरी से अफसरों को नुकसान

कमल वर्मा ने कहा कि पदोन्नति से जुड़े मामलों में अनावश्यक विलंब होने से पात्र अधिकारियों के सेवागत हित प्रभावित हो रहे हैं। समय पर प्रमोशन नहीं मिलने से उन्हें सेवाकालीन लाभ और आर्थिक लाभ भी देर से मिल रहे हैं। विभागों में उच्च पद रिक्त रहने से प्रशासनिक दक्षता भी घट रही है। कई विभागों में सीनियर पद खाली पड़े हैं, जिससे प्रशासनिक दक्षता भी प्रभावित हो रही है।

सरकार से क्या मांग की गई?

छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ ने मांग की है कि शासन इसे प्राथमिकता में ले। अध्यक्ष की नियुक्ति की प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि पदोन्नति सहित अन्य लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण हो सके। संघ ने कहा कि राजपत्रित अधिकारियों के हितों और प्रशासनिक व्यवस्था को देखते हुए इस पर जल्द निर्णय जरूरी है।

लोक सेवा आयोग के सुचारु संचालन की हो प्राथमिकता

कमल वर्मा ने कहा कि लोक सेवा आयोग जैसे महत्वपूर्ण संस्थान का सुचारु संचालन सुनिश्चित करना शासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। अध्यक्ष की नियुक्ति में विलंब के कारण लंबित प्रकरणों का निराकरण प्रभावित नहीं होना चाहिए। राज्य के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सेवागत हितों तथा प्रशासनिक व्यवस्था की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए इस विषय पर शीघ्र निर्णय लिया जाना आवश्यक है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ ने मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव से मांग की है कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में अध्यक्ष की नियुक्ति की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए तथा पदोन्नति सहित अन्य महत्वपूर्ण लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन