बुधवार, 28 अक्तूबर 2026 बुध, 28 अक्तू॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में तेज हुआ चक्रवात अर्नब, रायपुर समेत कई जिलों में कल स्कूलों की छुट्टी, 90 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

छत्तीसगढ़ में तेज हुआ चक्रवात अर्नब, रायपुर समेत कई जिलों में कल स्कूलों की छुट्टी, 90 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
खास बातें (Key Highlights)
  • बंगाल की खाड़ी से उठे Cyclone Arnab का असर अब छत्तीसगढ़ में साफ दिखने लगा है।
  • राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में सुबह से मौसम ने करवट ली है और शाम होते-होते तेज हवाएं शुरू हो चुकी हैं।
  • 12 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
  • बालोद, बलौदाबाजार, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, दुर्ग, कांकेर, महासमुंद, नारायणपुर, रायपुर और सुकमा में कई स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश हो सकती है।

रायपुर। बंगाल की खाड़ी से उठे Cyclone Arnab का असर अब छत्तीसगढ़ में साफ दिखने लगा है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में सुबह से मौसम ने करवट ली है और शाम होते-होते तेज हवाएं शुरू हो चुकी हैं। चक्रवात के खतरे को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है और एहतियात के तौर पर रायपुर, बस्तर, गरियाबंद, रायगढ़, दुर्ग और सरगुजा संभाग के सभी जिलों में कल यानी 28 अक्टूबर को स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

12 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बालोद, बलौदाबाजार, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, दुर्ग, कांकेर, महासमुंद, नारायणपुर, रायपुर और सुकमा में कई स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जो कुछ इलाकों में बढ़कर 90 किमी प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती हैं।

विशाखापट्टनम से टकराने के बाद एक्टिव हुआ चक्रवात

जानकारी के मुताबिक, चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ बुधवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम के पास तट से टकराया। लैंडफॉल (Landfall) की प्रक्रिया करीब तीन घंटे तक चली, जिसके दौरान हवा की रफ्तार 125 से 135 किमी प्रति घंटे दर्ज की गई थी। अब इसका असर पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के मौसम पर सीधा पड़ रहा है।

रायपुर प्रशासन अलर्ट, हेल्पलाइन नंबर जारी

तूफान के खतरे को भांपते हुए रायपुर जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रखा है। ग्रामीण क्षेत्रों में मुनादी कराकर लोगों को भारी बारिश, बिजली गिरने और जलभराव से बचने की समझाइश दी जा रही है।

राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य, नगर निगम के साथ-साथ SDRF, NDRF और फायर ब्रिगेड की टीमों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं। निचले इलाकों, कमजोर मकानों और पेड़ों के पास विशेष नजर रखी जा रही है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए नियंत्रण कक्ष सक्रिय कर दिया गया है और नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर 0771-2413233 जारी किया गया है।

29 अक्टूबर को भी जारी रहेगा खराब मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात का असर कल यानी 29 अक्टूबर को भी बना रहेगा। इस दौरान उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं को लेकर लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

द रूरल प्रेस केंद्रीय सम्पादकीय मंडल एवं राज्य ब्यूरो नेटवर्क

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

विज्ञापन